करण जौहर के उतरन कपड़े पहनते हैं रणवीर सिंह, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

रणवीर सिंह ने बताया कि वो करण जौहर के उतरन कपड़े पहनते हैं। जी हां! रणवीर सिंह ने ये खुद करण जौहर के शो कॉफी विथ करण चैट शो में बताया...

रणवीर सिंह इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हालही में उन्होंने चौंका देने वाला एक खुलासा किया। इसमें रणवीर सिंह(Ranveer singh) ने बताया कि वो करण जौहर (Karan johar) के उतरन कपड़े पहनते हैं। जी हां! रणवीर सिंह ने ये खुद करण जौहर के शो कॉफी विथ करण चैट शो में बताया।

कॉफी विथ करण सीजन 6 में अगले मेहमान रणवीर सिंह और अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। इस शो में रणवीर सिंह बताते हैं, ‘करण जौहर अपनी शॉपिंग ट्रिप के दौरा महंगे और आकर्षण कपड़े खरीदते हैं, जब उन्हें लगता है कि वे इसे कैरी नहीं कर पाएंगे तो वे उन्हें रणवीर सिंह को दे देते हैं। इन कपड़ो में एक फंकी ट्रेकशूट भी शामिल हैं, जिसकी कीमत तकरीबन साढ़े लाख रुपए हैं।

वहीं करण जौहर की चैट शो में आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। शो के दौरान दोनों कई राज खोलते नजर आएंगे। जहां आयुष्मान खुराना ने कई हिट फिल्में दी वहीं विक्की कौशल ने भी मसान, रमन राघव, मनमर्जियां फिल्म में नजर आ चुके हैं। कॉफी विद करण सीजन 6 में वरुण धवन, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान और बेटी सारा, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसी दिग्गज हस्तियां नजर आएंगी।

बताते चलें कि करण जौहर के इस शो की पहली गेस्ट की थीम गर्ल पावर थी। इसमें दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट नजर आई थी। जो की शो में मस्ती करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं शो के दौरान करण जौहर ने दीपिक से उनकी शादी और आलिया से उनके रिलेशन के बारे में भी सवाल किए।

वहीं, जब करण जौहर दोनों एक्ट्रेस से पूछते है कि कौन सबसे पहले शादी करेगा तो इस पर दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे की ओर इशारा करती हुई नजर आती है। इस दौरान आलिया और करण जौहर एक साथ कहते है कि हमें पता है कि कौन झूठ बोल रहा है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट दोनों को एक दूसरे की कंपनी काफी पसंद आ रही है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।