करण जौहर ने शेयर किया लेट नाइट पार्टी का वीडियो, ये बॉलीवुड सितारे और एक्स-कपल भी हुए शामिल

करण जौहर (Karan Johar) ने शनिवार रात लेट नाइट पार्टी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में कई बॉलीवुड कपल्स के अलावा यह एक्स-कपल भी नजर आए।

करण जौहर की पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ का जमावड़ा। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) कहीं बाहर पार्टी करने के बजाय अपने घर पर ही पार्टी करना पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी भी घर पर ही रखी थी। शनिवार रात भी उन्होंने अपने घर पर एक लेट नाइट पार्टी थ्रो की, जिसमें एक्स-कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सहित कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। करण ने इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो को करण जौहर ने खुद रिकॉर्ड किया है। वीडियो में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत कपूर, वरुण धवन, नताशा दलाल, जोया अख्तर, विक्की कौशल और अयान मुखर्जी नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में दीपिका और रणबीर अकेले पहुंचे थे। मतलब दीपिका के एक्टर हस्बैंड रणवीर सिंह इस समय लंदन में 83 फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ऊटी में सड़क 2 फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

करण जौहर ने शेयर किया यह वीडियो…

करण जौहर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘सैटरडे नाइट वाइब्स।’ फिल्ममेकर के इस वीडियो को अभी तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बताते चलें कि करण ने हाल ही में तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड (Dear Comrade Movie) के हिंदी रीमेक को बनाने की घोषणा की है। शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh Movie) विजय की तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की ही रीमेक है। ‘कबीर सिंह’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस वीकेंड पर यह फिल्म 275 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी।

शाहरुख खान ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, सपने पूरे करने के लिए करण जौहर-आदित्य चोपड़ा को कहा थैंक्‍यू

यहां देखिए, रणवीर सिंह ने कैसे उड़ाया करण जौहर का मजाक…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।