अर्जुन कपूर के साथ दिखीं करीना कपूर, लंदन में पिज्जा खाते आए नजर, Video हुआ वायरल

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। इसी के साथ लोगों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु जागरूक भी कर रहे हैं। वहीं इन सेलेब्स के पुराने वीडियो और फोटोज भी जमकर वायरल हो रहे हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

कोरोना संकट के इस समय में बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन के चलते घर पर ही समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। इसी के साथ लोगों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु जागरूक भी कर रहे हैं। वहीं इन सेलेब्स के पुराने वीडियो और फोटोज भी जमकर वायरल हो रहे हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो में उनके साथ अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी नजर आए।

करीना कपूर का वायरल हो रहा वीडियो लंदन का है। जब ये सितारे लंदन में अपनी छुट्टियां बिताने गए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर पिज्जा खाती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अब तक इस वीडियो लाखों बार देखा गया है।

करीना कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक कई शानदार और पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में करीना ने सैफ और तैमूर के साथ एक बीच की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। करीना रेड बिकिनी पहने कहर ढा रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना हाल ही में इंग्लिश मीडियम में दिखाई दीं। लॉकडाउन के चलते फिल्म रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही सिनेमाघरों से उतर गई। वहीं अंग्रेजी मीडियम के अलावा करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आएंगी।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.