करीना कपूर खान या मलाइका अरोरा खान, किसका जिम लुक आया पसंद?

करीना कपूर खान और मलाइका अरोरा खान दोनों को जिम के बाद स्पॉट किया गया|

करीना कपूर खान और मलाइका अरोरा खान दोनों को जिम के बाद स्पॉट किया गया|

करीना कपूर खान और उनकी सबसे अच्छी दोस्त मलाइका अरोरा खान को जिम के बाहर स्पॉट किया गाया| करीना कपूर ने एक ब्लैक टॉप और पैंट पहने हुए नज़र आ रही थी| उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ एक वाइट जैकेट पहना था| वहीँ मलाईका ने एक ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स में हॉट लग रही थी| यहाँ देखिये करीना कपूर खान और मलाइका अरोरा खान का जिम लुक-

आपको बता दें हाल में ही करीना और मलाईका ने अपनी गर्ल गैंग की अमृता अरोरा और करिश्मा कपूर के साथ पार्टी की और सभी ने उनकी फिल्म के गाने भी गाये| फिल्म की बात करें तो हाल में ही करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज़ हुई है| इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानियाँ जैसे कलाकार देखने को मिले| वहीँ अब डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की माने तो अब करीना कपूर खान जल्द ही दो और फिल्मों में नज़र आने वाली हैं| अबतक उन्होंने दो फिल्में साइन कर ली हैं|

इन दोनों फिल्मों में से एक में करीना को अक्षय कुमार के साथ देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर द्वारा किया जाएगा और राज मेहता द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिल्म में, बेबो एक मां की भूमिका में नज़र आने वाली हैं| यही नहीं बल्कि कई सारे अटकलों के बाद करीना कपूर खान ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म सल्युट का पार्ट बनने पर अपनी मंजूरी दे दी है| आपको बता दें सल्युट राकेश शर्मा पर आधारित जीवनी है|

वहीँ पिछली बार मलाइका अरोरा की बात करें तो उन्हें इंडियाज़ नेक्स्ट टॉप मॉडल नाम के रियलिटी शो में एक जज के तौर पर देखा गया था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।