वीरे दी वेडिंग का झक्कास ट्रेलर, करीना, सोनम, स्वरा का दिखा अनोखा अंदाज

करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद आज ट्रेलर रिलीज हो चूका है जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म होगी। करीना के फैंस उन्हें इतने टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने को काफी बेताब हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, फिल्म काफी मस्ती और रोमांच से भरपूर होने वाली है। अगर ट्रेलर की बात करे तो, फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक नजर आ रहा है। करीना कपूर, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया एक काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दिए। ट्रेलर में करीना कपूर की शादी की तैयारियां दिखाई दे रही है। चार दोस्तों की कहानी बायां हो रही है।

डायरेक्टर शशांक घोष की इस फिल्म में आपको ऐक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर के साथ ही स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आने वाली हैं। यहां बता दें कि इस फिल्म को रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी प्रड्यूस कर रहे हैं। बात करें ‘वीरे दी वेडिंग’ की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। दरअसल रेहा कपूर ने इससे पहले सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ को भी प्रोड्यूस किया था। इस साल 1 जून को फिल्म रिलीज होने वाली है।

बात करें फिल्म के इस फर्स्ट लुक की तो पोस्टर में करीना कपूर, सोनम, स्वरा और शिखा तलसेनिया नजर आ रही हैं। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का निर्देशन शाशांक घोष कर रहे हैं। खास बात ये है कि करीना कपूर इस फिल्म के साथ कमबैक कर रही हैं। करीना आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘की एंड का’ में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.