करीना कपूर खान का दिल आया विराट कोहली पर तो कहा लगते हैं हॉट, अनुष्का सुन रही हैं आप?

हाल में ही एक इवेंट के दौरान करीना कपूर खान ने विराट कोहली को हॉट कहा

  |     |     |     |   Published 
करीना कपूर खान का दिल आया विराट कोहली पर तो कहा लगते हैं हॉट, अनुष्का सुन रही हैं आप?
जल्द ही वीर दी वेडिंग में नज़र आने वाली करीना कपूर खान सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और सुमित व्यास जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।
 फिलहाल करीना कपूर खान से क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है के शूट के दौरान पूछा गया कि उनके हिसाब से कौनसा खिलाड़ी सबसे फिट है तो उनका कहना था मुझे विराट कोहली पसंद है। वो बहुत ही फिट हैं और मुझे हॉट लगते हैं।
अनुष्का आप सुन रही हैं ना?
खैर, इसके बाद करीना कपूर खान ने कहा कि लेकिन उनकी शादी हो चुकी है इसलिए वो आने नवाब से ज्यादा प्यार करती हैं।
करीना कपूर खान के इस बयान पर आप क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताईये।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद आज ट्रेलर रिलीज हो चूका है जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म होगी। करीना के फैंस उन्हें इतने टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने को काफी बेताब हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, फिल्म काफी मस्ती और रोमांच से भरपूर होने वाली है। अगर ट्रेलर की बात करे तो, फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक नजर आ रहा है। करीना कपूर, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया एक काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दिए। ट्रेलर में करीना कपूर की शादी की तैयारियां दिखाई दे रही है। चार दोस्तों की कहानी बायां हो रही है।

डायरेक्टर शशांक घोष की इस फिल्म में आपको ऐक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर के साथ ही स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आने वाली हैं। यहां बता दें कि इस फिल्म को रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी प्रड्यूस कर रहे हैं। बात करें ‘वीरे दी वेडिंग’ की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। दरअसल रेहा कपूर ने इससे पहले सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ को भी प्रोड्यूस किया था। इस साल 1 जून को फिल्म रिलीज होने वाली है।

बात करें फिल्म के इस फर्स्ट लुक की तो पोस्टर में करीना कपूर, सोनम, स्वरा और शिखा तलसेनिया नजर आ रही हैं। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का निर्देशन शाशांक घोष कर रहे हैं। खास बात ये है कि करीना कपूर इस फिल्म के साथ कमबैक कर रही हैं। करीना आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘की एंड का’ में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply