करीना कपूर को फिल्म नहीं, इस चीज के लिए मिल रहे हैं 11 करोड़ रुपए, दूसरी एक्ट्रेसेस को हो सकती है जलन

फिल्मों के लिए आपने एक्ट्रेस को करोड़ों रुपए मिलते सुना होगा। लेकिन करीना कपूर को एक ऐसी चीज के लिए ग्यारह करोड़ मिल रहे हैं जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि को जानकर बाकी एक्ट्रेसेस को जलन हो सकती है।

करीना कपूर (फोटो:विरल/मानव)

करीना कपूर बॉलीवुड उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनके साथ हर डायरेक्टर और एक्टर काम करना चाहते हैं। ये एक्ट्रेस अपने स्टाइल, खूबसूरती, बेबाक अंदाज और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। मां बनने के बाद ये फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आई थी। शादी के बाद भी इस एक्ट्रेस का बॉलीवुड में काफी डिमांड है।

सिर्फ बॉलीवुड नहीं, उनका कमर्शियल फील्ड में भी काफी मांग है। हाल ही में करीना अपने एक कमर्शियल ऐड को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। खबरों की मानें, तो इसके लिए उन्होंने काफी मोटी रकम मिली है। आप भी जानिए क्या है पूरा मामला और इस ऐड के लिए करीना को कितनी रकम मिली है।

जानिए क्या है मामला और कितनी रकम मिली है
लीडिंग वेबसाइट डीएनए के सोर्स के मुताबिक करीना कपूर को हाल ही में बच्चों की एक ड्रिंक के ऐड का हिस्सा बनी हैं। इसकी शूटिंग बीते शनिवार को महबूब स्टूडियो में पूरी हो चुकी है। खबरों की मानें तो करीना को इसका हिस्सा इसलिए बनाया गया क्योंकि वो अभी कुछ साल पहले ही मां बनी हैं। बच्चों के इस ड्रिंक के लिए ऐड के लिए वो उपयुक्त पसंद हैं। इस एक्ट्रेस को ऐड के लिए ग्यारह करोड़ मिले हैं। इसके तहत वो इस कंपनी की एक साल तक ब्रैंड एम्बेसेडर भी बन कर रहेंगी।

जानिए दूसरी एक्ट्रेस को मिलती है ऐड के लिए कितनी रकम
अगर बात करें दूसरी एक्ट्रेस की तो उन्हें किसी भी ऐड के लिए 5-6 करोड़ रुपए तक मिलते हैं। ऐसे में करीना को इतनी मोटी रकम मिलना बाकी एक्ट्रेस के लिए जलन की बात हो सकती हैं। आपको बता दें कि अब तक के अपने बॉलीवुड सफर में करीना करीब 15 कमर्शियल का हिस्सा रह चुकी हैं। जबसे वो मां बनी हैं तबसे कई कॉस्मेटिक ब्रैंड का हिस्सा बन चुकी हैं। जल्द ही करीना कपूर करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगी।

वीडियो में देखिए करीना कपूर और तैमूर के क्यूट पल एक साथ…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।