करीना कपूर खान के मिनी फ्लैप बैग की कीमत कर देगी हैरान, आपकी सालाना कमाई से ज्यादा हो सकती है इसकी कॉस्ट

करीना कपूर के इस बैग की सबसे सस्ती कीमत 250000 रुपए है। इसके साइज पर निर्भर करता है। इस बैग की रैंज 6 लाख रुपए तक है। यह एक शुद्ध लेदर से बना हुआ है।

करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ। (फोटोः इंस्टाग्राम)

करीना कपूर खान राजशाही बेगम हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी रानियों की तरह है। करीना कपूर हाल ही में अपने बेटे और छोटे नवाब तैमूर अली खान के वार्षिक दिवस में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने काले रंग की हील्स के साथ एक धारीदार नीली ड्रेस पहनी हुई थी। उनके बाल वापस पोनीटेल के रूप में बंधे हुए थे और उनके चेहरे पर हल्का मेकअप था और उन्होंने झुमके पहन रखे थे। सैफ अली खान सफेद पायजामें के साथ गुलाबी रंग के कुर्ते में दिखे। इस दौरान करीना कपूर के हाथ में छोटा चैनल फ्लैप बैग पकड़ा हुआ था।

इस तरह के फ्लैप बैग हर महिला अपने पास रखती हैं। यह बैग कैश, फोन और लिपस्टिक रखने के लिए परफेक्ट है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि करीना कपूर खान भी ये फ्लैप बैग रखती हैं, लेकिन इसकी कीमत आपको जरूर हैरान कर देगी। एक्ट्रेस का ये बैग बहुत ही महंगा है। यह  शुद्ध लेदर से बना हुआ है, जोकि गोल्ड-टोन धातु के साथ बछड़े या भेड़ का बच्चे की चमड़ी से बना हुआ है। हेमीज़ के साथ चैनल को इसकी अत्यधिक कीमत वाले लक्ज़े हैंडबैग के लिए जाना जाता है। इस पर बना डिजाइन  चैनल का ट्रेडमार्क है।

इतना महंगा है बैग

यह बैग लेदर का ही बनता है और इसमें क्राफ्ट का काफी काम होता है। इस बैग की सबसे सस्ती कीमत 2,50,000 रुपए है। इसकी कीमत इसके साइज पर निर्भर करती है। इस बैग की कीमत 6 लाख रुपए तक है। अंरतराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 3500 डॉलर है। भारत में इस बैग की कीमत में एक छोटी कार खरीदी जा सकती है। आप इस प्राइज में एक मारुती अल्टो, नैनो, हुंडई इओन जैसी कार खरीद सकते हैं, इस कीमत में।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

करीना के आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आएंगी। लंबे टाइम के बाद करीना-अक्षय साथ आ रहे हैं। इसके अलावा करण जौहर की ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी है। ‘तख्त’ में करीना के साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यहां देखिए करीना कपूर खान और तैमूर अली खान का यह वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।