करीना कपूर खान ने पोस्टपोन की फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग, इस वजह से बनाई फिल्म से दूरी

करीना कपूर खान के लिए तैमूर अली खान सबसे बड़ी प्राथमिकता है। करीना कपूर खान ने हाल ही में कई प्रोजेक्ट लिए हैं जिसकी शूटिंग के दौरान वह तैमूर अली खान से अक्सर दूर रहती हैं।

करीना कपूर खान। (फोटोः मानव/विरल)

हर मां के लिए अपने बच्चे के साथ समय बिताना सबसे पहली प्राथमिकता होती है और बॉलीवुड मॉम के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि उन्हें अपने बच्चों के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। लेकिन करीना कपूर खान उन मां की तरह नहीं जिनके पास अपने बच्चों के लिए टाइम नहीं है। करीना कपूर खान के लिए तैमूर अली खान सबसे बड़ी प्राथमिकता है। करीना कपूर खान ने हाल ही में कई प्रोजेक्ट लिए हैं जिसकी शूटिंग के दौरान वह तैमूर अली खान से अक्सर दूर रहती हैं।

करीना कपूर खान फिल्म ‘अंगेज्री मीडियम’ के लिए इरफान खान के साथ काम कर रही है। पहले फिल्म ‘गुड न्यूज’ के साथ और उसके बाद लंदन में एक मैगजीन की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाई हैं। इसकी वजह से करीना कपूर खान ने फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में जून तक शामिल होने से मना कर दिया है।

तैमूर अली खान की छुट्टियां

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट की मुताबिक करीना कपूर खान ने जून के बाद फिल्म की शूटिंग में शामिल होने के लिए कहा है क्योंकि वह अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं। तैमूर अली खान एक प्लैग्रुप में जिसकी छुट्टियां मई से शुरू हो रही हैं। करीना चाहती हैं कि वह अधिकतर समय तैमूर के साथ घर पर ही बिताए।

वीडियो में देखिए करीना कपूर और तैमूर अली खान के क्यूट मूमेंट्स…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।