करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर को लेकर कही ये बड़ी बात, इस मामले में रणवीर सिंह को भी बताया पीछे

करीना कपूर खान को जब एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2019 में जब भारत की सबसे स्टाइलिश फीमेल का दिया गया तो उन्होंने इस मौके पर तैमूर को अपने आप से ज्यादा स्टाइलिश बताया।

करीना कपूर का स्टाइलिश लुक ( फोटो - इंस्टाग्राम )

करीना कपूर खान आज के दौर में बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में एक हैं। उनका जिम लुक हो या एयरपोर्ट लुक या फिर रेड कारपेट लुक, उनका हर लुक अन्य लोगों के लिए एक आइकॉन बन जाता है। करीना कपूर चाहे कैजुअल लुक में हो या पार्टी लुक में, उनके हर लुक को उनके फैंस के फॉलो करने लगते हैं। हाल ही में एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2019 में करीना कपूर ब्लैक टॉप और स्कर्ट में काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। इस अवार्ड शो में करीना कपूर को ज्यूरी चॉइस कैटेगरी में भारत की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। इस अवार्ड को प्राप्त करते हुए करीना कपूर ने तैमूर को अपने से ज्यादा स्टाइलिश बताया।

करीना कपूर खान के फैशन च्वाइस के साथ-साथ उनके बेटे तैमूर अली खान का स्टाइल भी काफी इम्प्रेसिव रहता है। तैमूर अपने स्टाइलिश लुक के कारण आज स्टार किड्स में के तौर पर सबसे ज्यादा फेमस है। छोटे नवाब के स्टाइल और फेम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल गूगल में सर्च किये जाने वाले भारत के टॉप 10 सेलेब्रिटी में तैमूर भी शामिल थे। हाल ही में तैमूर अली खान का एक स्टाइलिश लुक देखने को मिला जिसमें वो बॉलीवुड के किसी स्टाइलिश हीरो से कम नहीं नजर आ रहे थे।

करीना कपूर खान को जब एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2019 में जब भारत की सबसे स्टाइलिश फीमेल का दिया गया तो उन्होंने इस मौके पर तैमूर को अपने आप से ज्यादा स्टाइलिश बताया। करीना कपूर ने कहा की ‘मैं यह अवार्ड अपने बेटे तैमूर की तरफ से रिसीव कर रही हूं। आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है तैमूर अली खान रणवीर सिंह से ज्यादा स्टाइलिश हैं। कुछ समय पहले रणवीर सिंह और तैमूर अली खान के कैजुअल लुक की तुलना की जा रहा थी। लेकिन अब करीना कूपर खान ने यह बात स्वीकार कर ली हैं की तैमूर का लुक सबसे बेहतर हैं।

वीडियो में देखिए करीना कपूर खान और तैमूर का फैशन …

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.