Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर जुड़ने के बाद पहली बार शेयर की हैं स्टोरी

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। बेबो का इंस्टाग्राम ज्वाइन करना बहुत ही सफल रहा। अकाउंट बनाने के 12 घंटे के अंदर ही एक्ट्रेस ने एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए। अब एक्ट्रेस ने अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी भी डाली है।

करीना कपूर खान (इंस्टाग्राम)

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। बेबो का इंस्टाग्राम ज्वाइन करना बहुत ही सफल रहा। अकाउंट बनाने के 12 घंटे के अंदर ही एक्ट्रेस ने एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए। भले ही करीना कपूर अभी तक सोशल मीडिया से दूर रही हों मगर सोशल मीडिया उनसे दूर कभी नहीं रहा क्युकी एक्ट्रेस के फैन्स ने इतने सारे फैन पेज बना रखे है जहा बेबो की सारी अपडेट ऐसे ही आजाती रहती थी। हाली में, करीना कपूर खान ने अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।

करीना इस वीडियो में व्हाइट ऑन व्हाइट कुर्ता पाजामा में नजर आरही है। इस वीडियो में करीना अपनी बालकनी में बैठी हुईं नजर आईं और बैकग्राउंड में म्यूजिक को भी सुना जा सकता है। उन्होंने हाल ही में अपने एक पोस्ट में अपनी बहन करिश्मा और मां बबीता के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी। दरअसल करीना करिश्मा कपूर के लेटेस्ट वेबसेरिएस मेंटलहुड की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं और इसी स्क्रीनिंग से करीना ने ये सेल्फी शेयर की थी जिसमें यह तीनों साथ में नजर आरहे थे। करीना के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले खूब कमेंट और लाइक्स दे रहे है।

अब वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना की फिल्म अंग्रेजी मीडियम जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे राधिका मदान और इरफान खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म में करीना पुलिस अफसर का किरदार निभाते नजर आने वाली है। ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के अलावा वे आमिर खान के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा का भी हिस्सा है। इस फिल्म के अलावा वे करण जौहर के प्रोजेक्ट तख्त में भी दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाहन्वी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। बता दे, इस मल्टीस्टारर पीरियड ड्रामा को करण जौहर बना रहे हैं। इसका मतलब है इस पूरे साल करीना कपूर का समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: