करीना कपूर के सामने फीका पड़ा सोनम कपूर का फैशन, यहाँ देखिये

करीना कपूर खान और सोनम कपूर में चल रहा है फैशन वार , यहाँ देखिये Photos

करीना कपूर खान और सोनम कपूर में चल रहा है फैशन वार , यहाँ देखिये Photos

कुछ दिनों पहले ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थी कि बॉलीवुड दीवा करीना और सोनम के बीच वीरे दी वेड‍िंग की शूटिंग के दौरान फैशन को लेकर कॉम्पटीशन चल रहा था| आज दोनों को अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हुए देखा गया जहाँ पर दोनों का फैशन देखने ही लायक था| यहाँ देखिये और आप ही बताइए कि किसका फैशन है बेस्ट?

हालाँकि इस बारे में जब सोनम कपूर से पूछा गया था तो उनका कहना था कि “ये सारी बातें बे‍कार की हैं| बेबो को मैं पहले से जानती हूं| हम पहले भी अच्छे दोस्त थे और हमेशा रहेंगे|”

यही नहीं बल्कि अपनी बात को बढ़ाते हुए उनका कहना था, “करीना और मुझमें एक बात कॉमन है कि हम दोनों फिल्मी बैकग्राउंड से हैं| इसलिए हमें मीड‍िया में फैलाई जाने वाली अफवाहों का जवाब देना बखूबी आता है|सोनम कपूर ने बताया कि हमारी दोस्ती WhatsApp पर भी खूब चलती है| करीना, करिश्मा, रिया और मैंने एक कपूर सिस्टर्स के नाम से ग्रुप बनाया है| जहां हम एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं|

वेल अब हम सोच रहे हैं कि आखिर इस ग्रुप में सभी क्या बातें करते होंगे? अगर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं तो नीचे कमेंट्स में बताइए|

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद आज ट्रेलर रिलीज हो चूका है जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म होगी। करीना के फैंस उन्हें इतने टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने को काफी बेताब हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, फिल्म काफी मस्ती और रोमांच से भरपूर होने वाली है। अगर ट्रेलर की बात करे तो, फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक नजर आ रहा है। करीना कपूर, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया एक काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दिए। ट्रेलर में करीना कपूर की शादी की तैयारियां दिखाई दे रही है। चार दोस्तों की कहानी बायां हो रही है।

डायरेक्टर शशांक घोष की इस फिल्म में आपको ऐक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर के साथ ही स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आने वाली हैं। यहां बता दें कि इस फिल्म को रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी प्रड्यूस कर रहे हैं। बात करें ‘वीरे दी वेडिंग’ की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। दरअसल रेहा कपूर ने इससे पहले सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ को भी प्रोड्यूस किया था। इस साल 1 जून को फिल्म रिलीज होने वाली है।

बात करें फिल्म के इस फर्स्ट लुक की तो पोस्टर में करीना कपूर, सोनम, स्वरा और शिखा तलसेनिया नजर आ रही हैं। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का निर्देशन शाशांक घोष कर रहे हैं। खास बात ये है कि करीना कपूर इस फिल्म के साथ कमबैक कर रही हैं। करीना आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘की एंड का’ में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।