करीना कपूर खान से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं नन्हें तैमूर, यहां देखिए मां-बेटे की जबरदस्त ट्विनिंग

बॉलीवुड की सबसे चर्चित मां-बेटे की जोड़ी में से एक हैं तैमूर (Taimur Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की जोड़ी। दोनों के बीच हाल ही में मैचिंग आउटफिट पहने हुए जिस तरह की ट्यूनिंग नजर आई वो देखने लायक रही।

करीना कपूर और तैमूर के बीच दिखी ट्विनिंग (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की सबसे फेमस मां-बेटे की जोड़ी में जिसका नाम इन दिनों चर्चा में रहता है वो है करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan)। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती है। हाल ही में दोनों एक साथ मैचिंग आउटफिट पहने हुए नजर आए। जहां तैमूर काफी क्यूट लग रहे थे। तो वहीं, करीना कपूर हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश और मुस्कारती हुईं नजर आईं।

दरअसल करीना कपूर और तैमूर (Kareena Kapoor Taimur Ali Khan) की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी पसंद की जा रही है। तस्वीर में हम देख सकते है कि माँ और बेटे दोनों ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक स्वेट शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर ने बेबो का हाथ पकड़ा हुआ है और उनकी ये तस्वीर जंगलों के बीच में खींची गई है। दोनों की इस तस्वीर में काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।

यहां देखिए करीना कपूर और तैमूर की तस्वीर

इस बीच करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘गुड न्यूज’ में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम‘ और करण जौहर की मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी। करीना कपूर खान फिलहाल जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस की भी जज हैं। जब वो किसी शूट में बिजी होती  हैं तो उनकी बहन यानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उनकी जगह शो में नजर आती हैं। आपको करीना कपूर और तैमूर की ट्विनिंग कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

TRENDING NEWS: क्या करीना कपूर खान ने छोड़ दिया डांस इंडिया डांस 7? पढ़ें खास खबरें

यहां देखिए करीना कपूर खान और तैमूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।