तैमूर अली खान को बाहर के खाने से दूर रखती हैं करीना कपूर, एक्ट्रेस ने बताया बेटे का डाइट चार्ट

तैमूर अली खान (Tamiur Ali Khan) के बारे में बात करते हुए करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बताया कि वो उन्हें बर्थडे पार्टी में बाहर का कुछ भी नहीं खाने देती हैं। वो हर दूसरे दिन तैमूर का डाइट प्लान बनाती हैं।

तैमूर अली खान और करीना कपूर(फोटो:इंस्टाग्राम)

तैमूर अली खान (Tamiur Ali Khan) पॉपुलर स्टारकिड में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। वो जब मीडिया के सामने आते हैं अपनी क्यूट अंदाओं से सबका दिल जीत लते हैं। हर किसी के लाडले तैमूर पॉपुलैरिटी में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को मात दे रहे हैं।

लेकिन आपको ये जानकर थोड़ा दुख होगा कि उनकी मां और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) सबके फेवरेट तैमूर अली खान को पार्टी में खाने नहीं देती हैं। जी हां, हाल ही में डाइटिशियन रुजुता दिवाकर (Rujuta Diwekar) से बात करते हुए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया-

मैं सैफ और तैमूर के खाने-पीने को लेकर काफी सजग हूं। तैमूर सिर्फ घर का बना खाना खाता है। बर्थडे पार्टी में भी मैं उसे बाहर का कुछ भी नहीं खाने देती हूं। मुझे पता है ये गलत है लेकिन…तैमूर खिचड़ी, इडली और डोसा घर पर बनी ऐसी चीजें खाता है। मैं हर दूसरे दिन उसके लिए प्लान बनाती हूं। ये तय करती हूं कि वो कौन-सी सब्जी या फल खाएगा। उसे भी इसमें मजा आता है। आज भी मैं उसे एक कटोरी पालक का साग खिला कर आई हूं।’

वाकई में करीना कपूर (Kareena Kapoor Looks) खुद भी फिट रहती हैं और अब अपने बेटे को भी हेल्दी और फिट रखने में पीछे नहीं हैं। फिल्मों की बात करें, तो ये एक्ट्रेस इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आएंगी। इसमें ये पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी। इसके साथ ही वो अक्षय कुमार के साथ ‘गुड न्यूज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी दिखाई देंगे। गौरतलब हो कि ‘गुड न्यूज’ सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ के साथ भिड़ेगी।

जानिए करीना कपूर ने टीवी डेब्यू के लिए कितने करोड़ रुपये लिए…

वीडियो में देखिए करीना कपूर और तैमूर अली खान के क्यूट पल…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।