करीना कपूर खान ने किया खुलासा, तैमूर के बाद कब करेंगी दूसरे बच्चे की तैयारी 

तैमूर के लिए भाई-बहन की प्लानिंग का करेंगी करीना? यहाँ जानिए उनका जवाब 

तैमूर के लिए भाई-बहन की प्लानिंग का करेंगी करीना? यहाँ जानिए उनका जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान साल 2016 में 20 दिसंबर को माँ बनी थी| उन्होंने तैमूर अली खननको जन्म दिया था| तबसे लेकर अबतक तैमूर अली खान सुर्ख़ियों में बने हुए हैं| उनकी एक से एक प्यारी तसवीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं| इसके अलावा तैमूर अली खान के माता- पिता यानी करीना कपूर खान और सैफ अली खान अक्सर अपने बेटे के बारे में खुलकर बात करते हैं|

हालाँकि करीना कपूर और सैफ अली खान ने अबतक अपने सेकेंड बेबी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था| हालाँकि अब करीना कपूर ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है| हाल ही में करीना कपूर अपनी बेस्टफ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ शो स्टेयरी नाइट 2.0 में पहुंचा थीं| यहाँ पर किसी ने करीना कपूर खान से पूछा कि वो अब सेकेंड बेबी की प्लानिंग कब करेंगी?  इस सवाल पर पहले तो करीना मुस्करायीं और कहा कि इसके लिए उन्हें दो साल और चाहिए|

करीना के इतना कहने के बाद उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा ने कहा कि मैंने करीना से कह दिया है, अगर तुम दोबारा प्रेग्नेंट हुई तो मुझे बता देना मैं देश छोड़ दुंगी|  अब जाहिर सी बात है अगर करीना कपूर तैमूर के बाद दुबारा बेबी प्लानिंग करती हैं तो उनके फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं होगा|

वहीँ तैमूर की बात करें टी वो ना सिर्फ करीना और सैफ के लाडले हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका बोलबाला है| आये दिन उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती है| तैमूर अली खान इस साल दिसंबर में दो साल के हो जाएंगे|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।