स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में मम्मी-पापा संग ठंड का मजा ले रहे हैं तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur ali khan) की एक नई तस्वीर सामने आई है। अपने मम्मी पापा के साथ तैमूर इन दिनों स्विट्जरलैंड (Switzerland) की बर्फीली वादियों में मजे कर रहे हैं।

बर्फीली वादियों में मजे कर रहे हैं तैमूर।

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur ali khan) की एक नई तस्वीर सामने आई है। अपने मम्मी पापा के साथ तैमूर इन दिनों स्विट्जरलैंड (Switzerland) की बर्फीली वादियों में मजे कर रहे हैं। तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया में जोरो से वायरल हो रही है। इसमें वो बर्फ की गुफा में पापा के साथ बैठे हुए हैं। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) उन्हें अपनी गोद में बैठाए हुए हैं।

तस्वीर में तैमूर अली खान ने ब्लू कलर की जैकेट पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने रेड पैंट और ब्राउन बूट भी पहने हुए हैं। तैमूर को बिलकुल भी ठंड न लगे इसके लिए उन्होंने पूरी जुगाड़ की हुई है। तैमूर अली खान इन दिनों स्विट्जरलैंड की ठंड का मजा ले रहे हैं। इससे पहले भी तैमूर की तस्वीर सामने आई थी।

तैमूर अली खान उस तस्वीर में मम्मी पापा करीना (Kareena Kapoor) और सैफ के साथ ही नताशा पूनावाला उनके पति और बच्चे के साथ दिखाई दिए थे। नताशा ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। तस्वीर में तैमूर अली खान ने हुडी पहनी हुई थी। इसमें वो बड़े प्यार से कहीं देख रहे थी। तैमूर की तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि छोटे नवाब अपने लुक का पूरा ध्यान रखते हैं।

देखिए कैसे पापा सैफ की गोद में बर्फ की गुफा में बैठे हैं तैमूर अली खान…

वहीं स्विट्जरलैंड (Switzerland) जाने से पहले करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ साउथ अफ्रीका गए हुए थे। जहां पर करीना और सैफ ने तैमूर अली खान का जन्मदिन मनाया था। वैसे तो कैमूर अली खान अभी महज 2 साल के ही है लेकिन इस उम्र में भी वो मीडिया से बहुत फ्रेंडली है। वहीं अब तैमूर की पॉपुलैरिटी के मामले में तैमूर ने अपने मम्मी पापा को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं अब तो बाजार में तैमूर के नाम के खिलौने भी आने लगे हैं।

देखिए तैमूर अली खान का ये वीडियो…

देखिए तैमूर की स्विट्जरलैंड की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।