New Year मनाने के लिए लंदन रवाना हुए करीना कपूर-सैफ अली खान, कुछ इस अंदाज में दिखे तैमूर अली खान

क्रिसमस (Christmas) लांच एक साथ करने के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year) के लिए  तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने माता-पिता करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) के साथ लंदन (London) के लिए रवाना हुए हैं।

करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और सैफ अली खान

क्रिसमस (Christmas) लांच एक साथ करने के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year) के लिए  तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने माता-पिता करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) के साथ लंदन (London) के लिए रवाना हुए हैं। कल रात एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के दौरान करीना और सैफ दोनों ही मुस्कुराते हुए पोज दे रहे थे। इस दौरान नन्हे तैमूर कुछ सुस्त से दिखाई दिए। जोकि अपनी नेनी की गोद में आराम कर रहे थे।

एक और जहां करीना ब्लैक लेदर जैकेट और डेनिम में ग्लैम लग रही थीं। तो वहीं, सैफ भी सेमी-फॉर्मल कपड़ो में दिख रहे थे। यह जोड़ी हमेशा की तरह स्टाइलिश दिख रही थी। वहीं करीना के काले जूते ने सभी फैशन के दीवाने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसके साथ ही छोटे तैमूर जो नींद की उस वक्त नीद में लग रहे थे। वह अपनी नेनी की बाहों में आराम से लौटे हुए नजर आ रहे थे और बाद में वह अपने आसपास के पापराजी को देखने के लिए उत्सुक हो गए थे।

कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी में पूरा कपूर परिवार मौजूद था। एक्टर रणबीर कपूर से लेकर करिश्मा कपूर तक। यहां तक की करीना कपूर के पिता रणधीर कूपर भी क्रिसमस पार्टी के वक्त कपूर परिवार के साथ मौजूद थे और अंदर की तस्वीरें और वीडियो जो अब इंटरनेट पर सामने आए हैं तो इससे ये साफ होगा की इस बार का क्रिसमस कपूर फैमिली ने शानदार तरीके से मनाया है।

वहीं, आपको बतातें चलें कि तैमूर अली खान के पूरे दो साल हो जाने पर वो मम्मी करीना और पापा सैफ अली खान के साथ साउथ अफ्रीका गए थे। केपटाउन में तैमूर का बर्थ डे सेलिब्रेशन किया गया था। इसके साथ ही तैमूर अपनी मम्मी पापा से भी कम नहीं हैं। दरअसल याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनालिटी की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में तैमूर अली खान भी शामिल था।

यहां देखिए तैमूर अली खान से जुड़ा हुआ वीडियो…

यहां देखिए तैमूर खान का क्यूट अंदाज…

 

करीना का दिखा बिंदास अंदाज…

पोज देते हुए करीना और सैफ अली खान…

 

मीडिया को देखते हुए तैमूर अली खान…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।