शजा मोरानी को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना रिपोर्ट 2 बार आई निगेटिव

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता करीम मोरानी के लिए अब अच्छी खबर सामने आई है। करीम मोरानी (Kareem Morani) की बेटी शज़ा मोरानी (Shaza Morani) को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

शजा मोरानी की तस्वीर (फोटो:इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता करीम मोरानी के लिए अब अच्छी खबर सामने आई है। करीम मोरानी (Kareem Morani) की बेटी शज़ा मोरानी (Shaza Morani) को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शजा कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। जिसके बाद से वह अस्पताल में एडमिट थीं। अब शजा की कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ गई है। जिसके बाद उन्हें घर जाने की अनुमति मिल गई है। शजा मोरानी कुछ समय पहले श्रीलंका से भारत आईं थीं, जिसके बाद उन्हें कोरोना हो गया था।

शजा मोरानी के साथ उनकी बहन जोया मोरानी (Zoa Morani) और पिता करीम मोरानी (Karim Morani) को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद ये सभी अस्पताल में एडमिट थे। अब शजा मोरानी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें शजा मोरानी मुंबई के नानावती अस्पताल (Nanavati Hospital) में भर्ती थीं वहीँ उनके पिता करीम और बहन भी इसी अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं।

Lockdown:सलमान खान दिहाड़ी मजदूरों की मदद को फिर आए आगे, ट्रकों में भरकर भेजा खाना, देखें Photo

सबसे पहले करीम मोरानी की बेटी शजा कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया था। शजा को लेकर बताया गया कि शजा में कोई लक्षण नहीं थे लेकिन टेस्ट में पॉजिटिव आया था। वहीं एक दिन बार उनकी दूसरी बेटी जोया मोरानी में कोरोना के लक्षण देखे गए थे। जिसके बाद जोया को भी अस्पताल में ऐडमिट करवाया था।

बता दें कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया इस वायरस की चपेट में हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। भारत में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 7500 पार कर गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 7529 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 242 लोगों की मौत हो चुकी है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.