करिश्मा कपूर-अमृता अरोड़ा दोस्तों के साथ यूं उठा रहे वीकेंड का मजा, तस्वीरों में देखिए दोनों का ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड में बेस्ट फ्रेंड से जाना जाने वाली करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने अपने दोस्तों के साथ खास अंदाज में अपना वीकेंड सेलिब्रेट किया। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

करिश्मा कपूर-अमृता अरोड़ा गर्ल्स गैंग के साथ वीकेंड का लुफ्त उठाते हुए (फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भले ही बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन अपने फैंस की नजरों से नहीं। जी हां सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाने के बाद भी करिश्मा कपूर हमेशा अपने फैंस के साथ अपडेट रहती हैं। साल 1990 की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक करिश्मा कपूर ने आखिरी फिल्म सलमान खान (Salmaan Khan) के साथ बीवी नंबर 1 (Biwi No. 1) की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया लेकिन इसके बावजूद भी करिश्मा सुर्खियों में छाई रहती हैं।

बॉलीवुड में कपूर बहनों की दोस्ती हो या एक-दूसरे के लिए प्यार दोनों ही बातें हमेशा चर्चा में रहती हैं। ऐसा ही कुछ हमें बीते रविवार को देखने को मिला जब करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा एक दूसरे के साथ अपने वीकेंड का लुफ्त उठती हुई नजर आई। जी हां चिल मूड में नजर आ रही दोनों एक्ट्रेसस सभी की नजरों से दूर अपने खास दोस्तों के साथ आराम के पल बिताती हुई स्पॉट हुई।

 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं की, करिश्मा कपूर सफ़ेद प्लीटेड स्कर्ट और ब्लैक टॉप में काफी स्टाइलिश लुक दे रही हैं वहीं अमृता अरोड़ा रेड एंड ब्लैक टैक्चर फ्लोरल ड्रेस में कमाल की लग रही हैं। जहां करिश्मा ने बालों को खुला रखा है तो अमृता अरोड़ा ने हाई पोनी टेल से खुद को स्टाइल किया हुआ है।

अपनी गर्ल्स गैंग के साथ करिश्मा और अमृता काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही है लेकिन यहां जिस बात ने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो ये है की इन एक्ट्रेस के साथ उनके बच्चें भी थे जो अपनी मम्मा के साथ काफी चिल मूड में नजर आये।

यहां देखिए स्टार किड्स की झलक…

 

आपको बता दें की करिश्मा कपूर हाल ही में विशेष जज के रूप में शो डांस इंडिया डांस में नजर आई थी। जहां उन्होंने शो की एक कंटेस्टेंट मानसी के साथ डांस फेस-ऑफ का मुकाबला किया। जिसका वीडियो करिश्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।

आपको बताते चलें की करीना कपूर के बिजी शेड्यूल के चलते शो को अपना अधिक समय नहीं दे पा रही हैं। जिसके चलते करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर शो में उनकी जगह जज की भूमिका निभा सकती हैं।

यहां देखिए हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

ये भी पढ़ें: ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ के बाद नेटफ्लिक्स की इस हॉरर वेब सीरीज पर भी पैसा लगाएंगे शाहरुख खान

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।