Dostana 2 Movie: कार्तिक आर्यन-जान्हवी कपूर एक दूसरे के साथ नहीं करेंगे रोमांस, फिल्म में ऐसा होगा उनका रोल

काार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2 Movie) में एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर नहीं आएंगे। इसमें ये भाई-बहन का किरदार निभाएंगे।

कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर(फोटो:इंस्टाग्राम)

अभी कुछ वक्त पहले ही फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना का सीक्वल ‘दोस्ताना 2’ (Dostana 2 Movie) बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी थी। इस सीक्वल में काार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) नजर आएंगे। इससे ये कयासें लगाई जा रही थी कि ये दोनों इसमें जोड़ी के तौर पर दिखेंगे। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक कार्तिक और जान्हवी इसमें रोमांस करते नजर नहीं आएंगे। फिल्म में ये जोड़ी की तरह नहीं, बल्कि अलग रिश्ते में नजर आएंगे।

हमारी अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के सोर्स की मानें, तो फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor Look) बतौर कपल नहीं, बल्कि भाई-बहन बनकर ऑडिएंस को इंटरटेंन करेंगे। इसके अलावा, इसमें एक और लीड कैरेक्टर होगा, जो इन दोनों का लव इंटरेस्ट बनकर फिल्म में नजर आएगा। इस तीसरे लीड कैरेक्टर की धर्मा प्रोडक्शन की तलाश जारी है और वो किसी नए चेहरे को लॉन्च करने की सोच रहे हैं। अगर ऐसा हुआ, तो कार्तिक को पहली बार गे कैरेक्टर प्ले करते हुए ऑडिएंस देखेगी।

गौरतलब हो कि कॉलिन डिसून्हा दोस्ताना 2 का निर्देशन करेंगे। वहीं, खबरों की मानें तो यह फिल्म इसी साल सितंबर से फ्लोर पर जाएगी। फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है। बताते चलें कि 2008 में आई फिल्म दोस्ताना का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे। आप कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर को इस रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, कमेंट करके हमें बताएं।

विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करना पसंद करेंगी? ये था जान्हवी कपूर का जवाब

यहां देखिए, कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान और अनन्या पांडे संग प्यार की अफवाहों पर लगाया विराम…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।