कार्तिक आर्यन का छुपा टैलेंट आया सामने, अपने फैन के साथ गाते हुए आए नजर, देखिए वीडियो

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के डिमांडिंग एक्टर में से एक हैं। उनके फैंस की कमी नहीं है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने फैन के साथ गाते नजर आ रहे हैं। इसमें उनका क्यूट अंदाज देखने लायक है।

कार्तिक आर्यन (फोटो:इंस्टाग्राम)

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के डिमांडिंग एक्टर में से एक हैं। उनके फैंस की कमी नहीं है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने फैन के साथ गाते नजर आ रहे हैं। इसमें उनका क्यूट अंदाज देखने लायक है। आप भी देखिए कार्तिक का ये छुपा टैलेंट…

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने वाले कार्तिक आर्यन काफी कम वक्त में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आजकल ये सारा अली खान के साथ अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम दर्शकों से लेकर क्रिटिक सभी की तारीफें पाई हैं। उनके फैंस की कोई कमी नहीं है और ये एक्टर भी अपने इन चाहने वालों को आए दिन सरप्राइज करने से पीछे नहीं रहते हैं।

कुछ वक्त पहले ही कार्तिक ने अपने एक फैन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो अपने फैन के साथ मस्ती करते दिख रहे है। इसमें आपको कार्तिक का एक छुपा टैलेंट भी दिखेगा। ये वीडियो काफी क्यूट है और इस एक्टर और उनके फैन का ये प्यार देखकर आपका दिन भी बन जाएगा। आप भी जानिए क्या है इस वीडियो में।

जानिए क्या है इस वीडियो में
इस वीडियो में कार्तिक आर्यन अपने एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं। वो अपने इस फीमेल फैन के साथ गाते हुए नजर आ रहे हैं। ये दोनों कोई और नहीं, बल्कि कार्तिक की फिल्म ‘सोनू के टीटू के स्वीटी’ का गाना ‘तेरा यार हूं मैं’ का गाना गा रहे हैं। कार्तिक इस वीडियो में बड़े प्यार के साथ अपनी इस फैन का गाने में साथ दे रहे हैं। वाकई में कार्तिक का ये छुपा टैलेंट जानकर उनके बाकी फैंस को काफी खुशी होगी।

जल्द नजर आएंगे सारा के साथ
कार्तिक जल्द ही सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो ये फिल्म 2009 में आई फिल्म ‘लव आज कल’ का सीक्वल है। हाल ही में ये दोनों दिल्ली में इसकी शूटिंग करते नजर आए थे। कार्तिक की इसी साल कृति सेनन के साथ आई फिल्म ‘लुका छुपी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी।

वीडियो में देखिए सारा अली खान को कॉफी डेट पर ले जाने की बात पर क्या कहा कार्तिक आर्यन ने…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।