कार्तिक आर्यन ने ऐसे हासिल किया ये मुकाम, क्या आप जानते उनके जीवन से जुड़ी ये सच्चाई?

आज के समय में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के टॉप एक्टर में शामिल होने जा रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कार्तिक आर्यन को यहां तक पहुंचने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा?

ब्रांड विजन अवार्ड हाथ में लिए कार्तिक आर्यन। (फोटोः इंस्टाग्राम)

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म लुका छुपी एक मार्च को रिलीज हो गई। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है। आज के समय में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के टॉप एक्टर में शामिल होने जा रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कार्तिक आर्यन को यहां तक पहुंचने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा? नहीं तो यहां, हम बताएंगे उनकी लाइफ से जुड़े अब तक के सबसे अहम पहलू, जिसके जरिए वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

डॉक्टर परिवार से संबंध

सबसे पहले हम बात करेंगे उनके शुरुआती दिनों की जब उन्होंने बॉलीवुड में आने का सपना देखा। वह शाहरुख खान और अक्षय कुमार की तरह बड़े स्टार बनना चाहते थे। ये दोनों बड़े एक्टर की फिल्में कार्तिक आर्यन को एक्टिंग करने के लिए प्रेरित करती थीं। लेकिन एक डॉक्टर परिवार में पैदा होने की वजह से उन्होंने अपने एक्टिंग इंटरेस्ट को कभी अपने पेरेंट से शेयर नहीं की। कार्तिक आर्यन 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जन्में। उनके पिता बच्चों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर यानि पीडियाट्रिशियन और मां गाइनोकोलोजिस्ट हैं।

छुप-छुप कर जाते थे ऑडिशन देने

कार्तिक आर्यन को एक्टिंग का इतना शौक था कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बहाने वह मुंबई आ गए। उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान वह छुप-छुप कर एक्टिंग के लिए ऑडिशन देने भी जाते थे। क्योंकि उनके परिवार के लोग भी चाहते थे कि कार्तिक एक डॉक्टर बनें। कई बार उन्होंने क्लास से बंक मारकर ऑडिशन देने जाते। लेकिन उन्हें कहीं सफलता नहीं मिली। पढ़ाई के दौरान उन्होंने मॉडलिंग भी शुरू कर दी। एक्टिंग करने को नहीं मिलने से खफा हुए कार्तिक आर्यन ने बाद में एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की क्लास भी ली।

पैसे के लिए बनाया खाना

कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह स्ट्रगलिंग के दौरान एक अपार्टमेंट में 12 लोगों के साथ रहते थे और ये सभी लोग एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने ये बताया पैसा नहीं होने की वजह से उन्होंने इन 12 लोगों के लिए खाना बनाकर पैसे कमाए। जब कार्तिक आर्यन फाइनल ईयर में थे, तब उन्हें लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में एक्टिंग करने का मौका मिला। लेकिन ये रोल पाना उनके लिए आसान नहीं था। उनका लुक और पर्सेनेलिटी देखकर उन्हें पहले मना किया गया लेकिन उनके चार मिनट के मोनालॉग डायलॉग की वजह से उन्हें ये रोल मिला।  फिल्म को लोगों के अच्छा रिस्पोंस मिला, फिल्म क्रिटीक ने भी कार्तिक आर्यन की एक्टिंग को काफी सराहा।

इन फिल्मों से नहीं मिली सफलता

इसके बाद उन्होंने ‘आकाशवाणी’ और ‘कांची’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2015 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ में इसी मोनोलॉग के डायलॉग ने उन्हें एकबार फिर चर्चा में ला दिया। लेकिन फिल्म को उतना खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने गेस्ट इन लंदन में काम किया लेकिन उन्हें इस फिल्म में सफलता नहीं मिली। लगातार इतने थ्रोबैक होने के बाद कार्तिक आर्यन ने हिम्मत नहीं मिला।

करण जौहर से हुआ मनमुटाव

इस बीच एक खबर आई कि करण जौहर की फिल्म ‘गुड न्यूज’ में वह करीना कपूर खान के साथ दिखाई देंगे और कार्तिक आर्यन ने भी इस खबर की पुष्टि की। लेकिन करण जौहर को इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने कार्तिक आर्यन का रोल दिलजीत दोसांझ को दे दिया। हालांकि कार्तिक आर्यन ने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘लुका छुपी’ के लिए इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच चला ये मन-मुटाव बहुत जल्द ही खत्म हो गया। हाल में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आए।

फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ से मिली सफलता

साल 2018 में आई फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में अहम किरदार निभाया और वह एक अलग लुक में नजर आए। इस फिल्म के बाद से ही उन्हें सोलो लीड में देखा जाने लगा। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफें हुईं। फिल्म ने भी अच्छा बिजनेस किया। इसके बाद कार्तिक आर्यन की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ गई। इसके बाद उन्हें फिल्म लुका छुपी मिली, जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यहां देखिए कार्तिक आर्यन का वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।