फिल्म भारत में सलमान खान संग नजर आएगी ये हिरोइन, लेगी प्रियंका चोपड़ा की जगह

सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ गयी प्रियंका चोपड़ा, अब लगा इस हीरोइन का नंबर

सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ गयी प्रियंका चोपड़ा, शादी नहीं बल्कि ये रही वजह

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सगाई करके सबको चौका दिया है। वहीं फैंस सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ को लेकर काफी एक्साइटेड थे क्योंकि इस फिल्म में सालों बाद सलमान और प्रियंका की जोड़ी नज़र आने वाली थी, लेकिन अब प्रियंका ने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि, फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस कौन करेगा। अब इस ख़बर को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं कि इस फिल्म में प्रियंका की जगह कटरीना कैफ लेने का रही हैं। ख़बरें आने लगी हैं कि सलमान खान ने कटरीना को फिल्म में लेने का मन बना लिया है। जी हां, ख़बरें तो यह भी आने लगी है कि प्रियंका के अचानक इस निर्णय की वजह से सलमान खान बेहद दुखी हैं और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब उन्होंने तय किया है कि वह कभी प्रियंका के साथ अब काम नहीं करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका जल्द ही ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करने जा रहीं थीं, जिसके लिए उन्हें मोटी फीस भी दी गई थी। लेकिन इसी बिच में डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र का ट्वीट सामने आया। अली अब्बास जफर के इस ट्वीट को देखते ही प्रियंका के फैंस में काफी खलबली सी देखने को मिल रही हैं। वो इस ट्वीट के रिप्लाई में कयास लगाते दिखाई दे रहे है। फैंस का मानना है कि प्रियंका जल्द की निक से शादी करने वाली है जिसके कारण उन्होंने भारत की कास्ट से अपना नाम हटवा लिया है। खैर जिस तरह से अली अब्बास जफर ने ये ट्वीट किया है उस वजह से फैंस भी काफी नाराज हो गए है।

बता दे कि, कटरीना और सलमान ने अली जफर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अली कटरीना के करीबी दोस्तों में से एक हैं तो यह तय माना जा रहा है कि कटरीना ही फिल्मों का हिस्सा बनेंगी। बहरहाल फिल्म की टीम की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म भारत इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की भी शूटिंग शुरू करने वालीं थी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.