KBC 10: किसान के बेटे ने जीते 25 लाख, BIG B को बनाया अपना दीवाना

कौन बनेगा करोड़पति शो में महाराष्ट्र के शरद मोली ने अमिताभ बच्चन को सुनाया गर्लफ्रेंड ना होने का किस्सा...

  |     |     |     |   Updated 
KBC 10: किसान के बेटे ने जीते 25 लाख, BIG B को बनाया अपना दीवाना

‘कौन बनेगा करोड़पति’ KBC 10 में महाराष्ट्र के किसान के बेटे शरद मोली ने 25 लाख रुपए जीत लिए हैं। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि वह बिग बी अमिताभ बच्चन का दिल चुराने में कामयाब रहे। केबीसी के 25 लाख रुपए जीतने वाले शरद मोली ने बिग बी के को अपना हाल-ए-दिल सुनाया। इस दौरान वह गर्लफ्रेंड ना बना पाने का अफसोस जाहिर किए। इतना ही नहीं दिल में दबी आवाज को दुनिया को सुनाया और गाना सुनकर बिग बी फिदा हो गए।

शरद मोली की दूसरी खास बात यह रही कि उन्होंने काफी कम समय में सवालों का सही जवाब दिया। इनकी फूर्ती और आत्मविश्वास ने केबीसी के फैंस व बिग बी को भी आश्चर्यचकित कर दिया। लेकिन इसके लिए उन्होंने अपने जोड़ीदार का शुक्रिया अदा किया जिसने शरद को शॉर्टकट ट्रीक अपनाने का ज्ञान दिया था। शरद ने कहा कि वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं जिसके कारण उनको सवाल आसान लग रहे हैं।

गर्लफ्रेंड का दुख
25 लाख रुपए जीतने के बाद जब शरद ने अपना दुखड़ा सुनाना शुरू किया। इस दौरान वह बताए कि उनको लड़कियां बहुत पसंद हैं लेकिन उनको आज तक कोई लड़की प्यार नहीं की। इसलिए वह अपनी मम्मी से बोलें कि मेरी शादी करा दो। उनके दर्द का तकाजा तो तब हुआ जब शरद ने अपने आवाज में एक गाना ‘मेरी सोणी मेरी तमन्ना झूठ नहीं है…’ सुनाया। आवाज इतनी प्यारी थी कि बिग बी दिवाने हो गए।

सीजन 10 की पहली करोड़पति
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-10 की पहली करोड़पति का दर्जा बिनीता जैन ने हासिल कर लिया है। लेकिन अंतिम सवाल ने उनको घनचक्कर में डाल दिया। ये सवाल हालांकि इतिहास से जुड़ा था। इसका जवाब बिनीता जैन ने विश्वास के साथ नहीं दिया था। इसलिए उनको गेस करने का विकल्प दिया गया था। इसके बाद उनका अंदाजा भी सही साबित हुआ लेकिन क्या करें… आखिरकार एक करोड़ के साथ ही उनको गेम छोड़ना पड़ा।

ये था आखिरी सवाल
‘कौन बनेगा करोड़पति’ को हॉस्ट कर रहे बिग बी अमिताभ बच्चन ने बिनीता जैन के सामने सात करोड़ रुपए का सवाल रखा। सवाल था-1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था? इसके चार विकल्प एडवर्ड कैलहन, थॉमस एडिसन, डेविड गेस्टेटनर और रॉबर्ट बार्कले दिया गया था। इसका सही जवाब एडवर्ड कैलहन है जो कि बिनीता जैन ने भी सही गेस किया था।

आतंकियों ने किया अगवा!
करोड़पति बनीं बिनीता जैन की कहानी आम लोगों की तरह नहीं है। इनकी कहानी बेहद ही दर्दनाक है। कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी प्रेरित हो गए हैं। बिनीता बतातीं हैं कि इनके पति को 2003 में अगवा कर लिया गया। हालांकि इससे संबंधित केस दर्ज कराया गया। लेकिन उनके पति का कुछ पता नहीं चल पाया। अभी तक वह इंतजार कर रही हैं।

वीडियो देखें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply