केसरीः अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के साथ किया ये कारनामा, कहा- प्लीज मेरी पत्नी को मत बताना

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी आग लगी गाड़ियों के बीच में चल रहे हैं। फिल्म 'केसरी' के एक सीन में अक्षय कुमार अपने ऊपर आग लगा कर अफगानों सैनिकों लड़ते हैं।

रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार। (फोटोःइंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अक्षय कुमार ने फिल्म ‘केसरी’ में एक सीन में अपने ऊपर आग लगा कर अफगानों सैनिकों के पास जातें हैं। अक्षय कुमार को शायद इस सीन से काफी लगाव हो गया है। तभी तो वो बार ऐसे सीन दोहरा रहे हैं। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रोहित शेट्टी उनके साथ है। इन दोनों के आस-पास कई गाड़ियां और ट्रक खड़े हैं, जिन पर आग लगी हुई है। इन आग लगी हुई गाड़ियों के बीच अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी एक्शन में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा,’केसरी के लिए यह जलाने वाला सप्ताह है। खतरों के खिलाड़ी के लिए यह रोहित शेट्टी के साथ वार्म अप कर रहा हूं। इसे जरूर देखिए।’ इतना ही नहीं उन्होंने मजाकिया लहजे में भी लिखा कि कृप्या मेरी पत्नी को मत बताना। अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले में गए हैं और अपनी फिल्म को प्रमोट भी कर रहे हैं।

यहां देखिए अक्षय कुमार का पोस्ट

वेब सीरिज के प्रमोशन के दौरान लगाई खुद पर आग

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने एक अमेजन प्राइम वीडियो की एक वेब सीरिज ‘द एंड’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने ऊपर आग लगा कर रैंप पर वॉक किया था। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। अक्षय कुमार के इस स्टंट को देखकर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना ने सोशल मीडिया पर ही डांट लगा दी और उन्हें घर आने पर देखने की धमकी भी दी।

21 मार्च को रिलीज होगी केसरी

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी‘ 21 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। फिल्म भारतीय इतिहास की सच्ची घटना सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। ये युद्ध किसी दो राजाओं या देशों के बीच नहीं होता, बल्कि 21 सिख सैनिकों और 10000 अफगानों लड़ाकों के बीच  होता है।

यहां देखिए भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।