Khandaani Shafakhana Box Office Collection: खानदानी शफाखाना का नहीं चला ऑडियंस पर जादू, पहले दिन हुई इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म खानदानी शफाखाना का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Khandaani ShafaKhana Box Office Collection) काफी निराश करने वाला रहा। फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 75 लाख रुपए तक बिजनेस किया।

सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीर (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म खानदानी शफाखाना का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Khandaani Shafakhana Box Office Collection) काफी निराशाजनक रहा। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 75 लाख रुपए तक बिजनेस किया। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक लड़की के सेक्स क्लिनिक चलाने की कहानी दिखाई है। फिल्म को लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है। इतनी कम कमाई करने वाली सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म है।

खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana) के साथ हॉलीवुड की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस प्रिजेंटः हॉब्स एंड शॉ भी रिलीज हुई। इस फिल्म से खानदानी शफाखाना को कड़़ी टक्कर मिली है। इस हॉलीवुड फिल्म पहले दिन 11 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह साल की दूसरी हॉलीवुड फिल्म बनी है। इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एवेंजर्सः एंड गेम थी।

फिल्म की कमजोर कहानी

खानदानी शफाखाना में वरुण शर्मा भी लीड रोल में हैं, वहीं बादशाह (Badshah) ने इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया है। रैप की तरह बादशाह की एक्टिंग का जादू ऑडियंस पर नहीं चल पाया है। वरुण शर्मा फिल्म में हंसा रहे हैं और चूचा टाइप की कॉमेडी कैरेक्टर से बाहर दिखाई दिए। सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha)  ने अच्छा परफॉर्मेंस किया लेकिन कमजोर कहानी की वजह से वह इस ज्यादा देर तक संभाल नहीं सकी। एक पंजाबी लड़की के किरदार में वह अपनी मासूमियत की लोगों पर छाप छोड़ती हैं।

वीकेंड पर और होगी कमाई

फास्ट एंड फ्यूरियस प्रिजेंटः हॉब्स एंड शॉ (Fast & Furious Presents: Hobbs & Shaw) में जेसन स्टेथम और ड्वेन जॉनसन को मिक्स रिव्यू मिले हैं। फिल्म को भारत में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शनिवार और रविवार फिल्म और भी अच्छी कमाई कर सकती है। ड्वेन जॉनसन को पूरी दुनिया के लोग द रॉक के नाम से भी जानती है। उनकी भी फैन फॉलोइंग और फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी होने की वजह सी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है।

सलमान खान को इस वजह से सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे पाई थीं ट्रीट

यहां देखिए फिल्म खानदानी शफाखाना का ट्रेलर…

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।