Khandaani Shafakhana: फिल्म का ‘कोका’ गाना हुआ रिलीज, पार्टी सॉन्ग में दिखा सोनाक्षी सिन्हा का देसी लुक

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म ‘खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana Trailer)’ का कोका (Koka) सॉन्ग रिलीज हो गया है। इसमें उनके साथ बादशाह औऱ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। ये परफेक्ट पॉर्टी सॉन्ग है।

खानादनी शफाखाना का कोका सॉन्ग रिलीज हो चुका है (फोटो: यूट्यूब)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही फिल्म ‘खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana Trailer)’ फिल्म में नजर आएंगी। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर आया था। इस कॉमेडी-ड्रामा में बादशाह (Badshah) और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। इस फिल्म का नया गान ‘कोका (Koka Song)’ आज रिलीज हो गया है। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा का पंजाबी कुड़ी लुक देखने मिला है।

गाने में सोनाक्षी सिन्हा के साथ बादशाह और वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। इसे सिंगर ध्वनि भानुशाली और जस्बीर जस्सी ने गाया है। गाने को बादशाह ने अपने रैप से और खास और बेहतरीन बना दिया है। ये एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है जिसे सुनकर आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। सोनाक्षी सिन्हा इसमें येलो सूट में नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने फुलकारी जैकेट से पेयर किया है। उनका ये देसी अंदाज बेहद खूबसूरत है। वहीं, बादशाह का हमेशा की तरह रैपर स्टाइल दिखा है।

देखिए ये गाना….

शिल्पी दासगुप्ता इसकी डायरेक्टर हैं।  इस फिल्म को महावीर जैन और म्रद्यदीप लांबा के साथ भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी जिसके बाद इसकी डेट बदल दी गई। इसकी जानकारी कल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जनहित में जारी एक सूचना खानदानी शफाखाना अब हक से खुलेगा 2 अगस्त को।’  बताते चलें कि ये फिल्म  इसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फिल्म ‘जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi)’ भी रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है और अब ये 2 अगस्त को रिलीज होगी।

बादशाह के काफिले में शामिल हुई ये बेशकीमती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

वीडियो में देखिए सोनाक्षी सिन्हा ने नरेंद्र मोदी को लेकर क्या कहा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।