Khesari Lal Yadav का नया गाना ‘हरदी लागे जान के’ हुआ रिलीज, नेपाल की टैटू गर्ल के साथ मचाया धमाल

भोजपुरी सिनेमा के स्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं। उनके गाने आए दिन रिलीज होते ही रहते हैं, जो इंटरनेट पर तहलका मचाते देखे जाते हैं। इस बीच उनका एक और गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल का गजब का अंदाज देखने को मिल रहा है।

खेसारी लाल यादव (फोटो: इंस्टाग्राम)

Khesari Lal Song: भोजपुरी सिनेमा के स्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं। उनके गाने आए दिन रिलीज होते ही रहते हैं, जो इंटरनेट पर तहलका मचाते देखे जाते हैं। इस बीच उनका एक और गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल का गजब का अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘हरदी लागे जान के’ (Hardi Lage Jaan Ke), जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल के इस गाने की खास बात ये है कि वीडियो में उनके साथ उनकी सबसे बड़ी फैन गर्ल, जिसने खेसारी का टैटू भी करवाया है, नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का नाम सौम्या पोखरेल (Saumya Pokharel) है, जो गाने में खेसारी के साथ स्क्रीन शेयर करती देख रही हैं।

Khesari Lal Yadav का नया गाना ‘हरदी लागे जान के’

खेसारी लाल के इस गाने में दिखाया गया है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं और उनकी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है। गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। जबकि इसका म्यूजिक राज गाजीपुर के हैं। अन्नपुर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही घंटों में 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

खेसारी लाल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते उनके गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। बिहार के साथ साथ उत्तर-प्रदेश में भी खेसारी के गानों की धूम देखने को मिलती है।

Akshay Kumar और Radhika Madan ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, शेयर किया नारियल फोड़ने का Video

बॉलीवुड और टीवी की ने खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.