करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान फिल्म गुड न्यूज के सेट पर कियारा आडवाणी संग यूं कर रहे मस्ती, वीडियो वायरल

करीना कपूर खान ने 'गुड न्यूज' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट पर करीना अपने लाडले तैमूर अली खान को भी ले जाती हैं। फिल्म की दूसरी हिरोइन कियारा आडवाणी और तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

'गुड न्यूज' के सेट पर तैमूर अली खान के साथ मस्ती करते हुए कियारा आडवाणी। (फोटो- मानव मंगलानी, इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने साल 2016 में बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक ले लिया था। करीना की पिछले साल आई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य किरदारों में थीं। ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद करीना इस साल ‘गुड न्यूज’ और ‘तख्त’ फिल्म में नजर आएंगी। ‘गुड न्यूज’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में करीना कपूर के अपोजिट अक्षय कुमार हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के सेट से कियारा और तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कियारा आडवाणी क्यूट से ‘टिम टिम’ यानी तैमूर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। कियारा और तैमूर एक साथ भाग रहे हैं और फिर तैमूर अचानक अभिनेत्री को चकमा देकर उल्टी दिशा में भागना शुरू कर देते हैं। वीडियो में तैमूर के पीछे उनकी नैनी भी नजर आ रही हैं। मानव मंगलानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। अभी तक इस वीडियो को करीब पौने दो लाख लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि करीना के लाडले तैमूर सबसे पॉप्युलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तैमूर के नाम से कई फैन क्लब अकाउंट्स और पेज चल रहे हैं।

देखें कियारा आडवाणी और तैमूर अली खान का वायरल वीडियो…

बताते चलें कि कियारा पहली बार अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। करीना और अक्षय इससे पहले ‘ऐतराज’, ‘दोस्ती’, ‘तलाश’, ‘अजनबी’, ‘कमबख्त इश्क’, ‘बेवफा’ और ‘टशन’ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ फिल्म में करीना केमियो रोल में नजर आई थीं। ‘गुड न्यूज’ की बात करें तो इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी के मुद्दे पर आधारित यह फिल्म इस साल 6 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं करीना कपूर इस साल करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। हाल ही में खबर आई थी कि करीना ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ में एक आइटम नंबर करने पर भी हामी भर दी है।

देखें कियारा आडवाणी की तस्वीरें…

देखें यह वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।