किच्चा सुदीप की पहलवान 5 भाषाओं में इस दिन होगी रिलीज, नए पोस्टर के साथ एक्टर ने बताई फिल्म के टलने की वजह

कॉलीवुड के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म पहलवान (Pehlwaan) की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्म 12 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। किच्चा सुदीप की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म है। फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।

फिल्म पहलवान के पोस्टर में किच्चा सुदीप। (फोटोः ट्विटर)

कॉलीवुड के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म पहलवान (Pehlwaan Release Date) की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्म 12 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। किच्चा सुदीप की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म है। फिल्म को कृष्णा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका नया पोस्टर भी जारी हुआ है। इस पोस्टर में वह एक बॉक्सिंग ग्लब्स पहने हुए हैं। पोस्टर देखकर लगता है कि वह किसी बॉक्सिंग रिंग में फाइट कर रहे हैं।

किच्चा सुदीप ने फिल्म पहलवान (Pehlwaan) के सभी भाषाओं वाले पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने कहा,’नई रिलीज डेट के लिए सभी भाषाओं के डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ कोर्डिनेशन हो गया है। इसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने में थोड़ी देरी हुई। माफी चाहता हूं। चित्रदुर्गा में ऑडियो फंक्शन डेट की बहुत जल्द ही घोषणा करते हैं।’

यहां देखिए किच्चा सुदीप का ट्वीट-

फिल्म में मुख्य किरदार में सुनील शेट्टी

इससे पहले, किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeepa Films) की यह फिल्म 8 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।  किच्चा सुदीप ने द विलेन, ईगा, हेब्बुली, केम्पे गोवड़ा, मक्खी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है।  फिल्म मक्खी की उनकी सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसे हिंदी सिनेमा की ऑडियंस ने काफी सराहा है।

दबंग 3 में भी दिखाई देंगे किच्चा सुदीप

किच्चा सुदीप सलमान खान स्टारर दबंग 3  (Dabangg 3) में भी दिखाई देंगे। वह इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। दबंग 3 में वह मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सलमान खान के साथ आया था। इस वीडियो में दबंग 3 के डायरेक्टर प्रभु देवा सलमान खान और किच्चा सुदीप को उर्वशी सॉन्ग पर डांस सिखा रहे थे।

इस एक्टर को आने वाले समय का सुपरस्टार मानते हैं सलमान खान

यहां देखिए, सलमान खान की टांग खिचाई पर कैटरीना कैफ ने दिया ये रिएक्शन…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।