नहीं रहीं किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

भारतीय स‍िनेमा के लेजेंड मशहूर गायक और एक्‍टर किशोर कुमार की पहली पत्नी और एक्ट्रेस रूमा गुहा ठाकुरता (Kishor Kumar Wife Ruma Guha Thakurta) का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।

किशोर कुमार के साथ रूमा गुहा ठाकुरता। (फोटो- ट्विटर)

किशोर कुमार की अहमियत हिंदी सिनेमा में आज भी प्रासंगिक है। अपनी गायकी और एक्टिंग से हर दिल अजीज किशोर कुमार ने कई दशक तक बॉलीवुड पर राज किया। उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस रूमा गुहा ठाकुरता (Kishor Kumar Wife Ruma Guha Thakurta) से की थी। सोमवार सुबह कोलकाता में रूमा ठाकुरता का निधन हो गया। वह 84 साल की थीं। उन्होंने कोलकाता स्थित अपने घर बालीगंगे प्‍लेस में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया।

रूमा गुहा ठाकुरता (Ruma Guha Thakurta Death) ने सोमवार सुबह 6 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। सोमवार शाम को कोलकाता में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर सीएम ममता बनर्जी सहित बांग्ला सिनेमा की कई हस्तियों ने शोक जताया।

1934 में कोलकाता में हुआ था जन्म

बताते चलें कि रूमा गुहा ठाकुरता का जन्म 1934 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने साल 1950 में किशोर कुमार से शादी की थी। उनकी शादी 8 साल चली और 1958 में दोनों अलग हो गए। उनका एक बेटा भी है। गायक और संगीतकार अमित कुमार किशोर कुमार और रूमा ठाकुरता के ही बेटे हैं। तलाक के बाद रूमा ने अरूप गुहा ठाकुरता से शादी की थी। स्रोमोना गुहा ठाकुरता जोकि पेशे से सिंगर हैं, अरुप और रूमा की बेटी हैं।

1944 में शुरू की थी फिल्मी पारी

गौरतलब है कि रूमा गुहा ठाकुरता ने साल 1944 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। रूमा को सत्यजीत रे की फिल्म अभिजन (1962) और गणाशत्रु (1989) से खासा पहचान मिली थी। उन्होंने आखिरी बार मीरा नायर की चर्चित फिल्म ‘नेमसेक’ में काम किया था। रूमा मशहूर अदाकारा तो थी ही, इसके साथ वह काफी अच्छी गायिका भी थीं। उन्होंने ‘लुकोचुरी’, ‘तिन कोन्या’, ‘बक्सो बादल’ और ‘मेरा धरम मेरी मां’ जैसी कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज से सजाया था।

सीएम ममता बनर्जी ने रूमा गुहा ठाकुरता के निधन पर शोक जताया…

गलियों में गाना गाकर गुजारा करते थे किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार

जब अमिताभ बच्चन के लिए गाना गाने से किशोर कुमार ने इंकार कर दिया था, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।