आखिर क्यों उम्रदराज पुरुष अपनी बेटी के उम्र की लड़कियों को दे बैठते हैं दिल?

हम आपको बताएंगे कि आखिर पुरुषों को अपने से ज्यादा छोटी लड़कियां ही क्यों पसंद आती हैं।

आज के समय में लड़कियां 10 साल बड़े लड़कों से शादी भी कर रही हैं और पुरुष भी अपने से आधी उम्र की लड़कियों को दिल दे रहे हैं। कई बार देखा गया है कि उम्रदराज पुरुष अपने से कई साल छोटी लड़कियों के साथ अफेयर रखते हैं। तो ये चीज लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाता है, लेकिन पुरुष महिला से यदि 10 साल बड़ा हो तो यह बहुत साधारण सी बात होती है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर पुरुषों को अपने से ज्यादा छोटी लड़कियां ही क्यों पसंद आती हैं।

पुरुष अपनी उम्र से बहुत छोटी लड़की को डेट करना पंसद करते हैं, 50 साल से अधिक उम्र में भी यंग लड़कियों के साथ अफेयर चलाने में रूची रखते हैं। ऐसे पुरूष उन पुरुषों की तुलना में भी ज्यादा जीते हैं जो अपनी हम उम्र को प्यार करते हैं। जो पुरुष यंग लड़कियों से लव इंटरेस्ट रखते हैं, अधिक सेहतमंद रहते हैं।

छोटी उम्र की लड़कियों डेट करने के फैक्ट्स

बढ़ती उम्र के साथ अकेलेपन का तनाव बढ़ जाता है। अगर कोई पुरुष 50 साल का है तो वो आमतौर पर अपने घर वालों से कहीं न कहीं कटा हुआ महसूस करता है। इस उम्र में पुरुष के जिंदगी में वो चॉर्म नहीं रहता है, जिसके चलते उसकी पार्टनर यदि छोटी उम्र की होगी तो वो उनके साथ पार्टी करेगा और उनके दोस्तों के साथ घूमेगा। अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए पुरुष छोटी उम्र की लड़कियों को पंसद करते हैं।

छोटी उम्र की लड़कियों में जीने की ललक ज्यादा होती है। इसके साथ ही वह जिंदादिली और रोमांस से भरपूर होती हैं। इसी के चलते उम्रदराज पुरुष लड़कियों से जल्दी एक्ट्रेक्ट होते हैं। पुरुष यदि किसी वजह के चलते अपनी जिंदगी से बोर हो गए हैं तो वो छोटी उम्र की लड़कियों के साथ अफेयर रखने के लिए बेताब रहते हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।