ऋषि कपूर के यूएस जाते ही हुई मां की मौत, क्या दुख की घड़ी में आएंगे परिवार के पास?

इस दुखद भरी घड़ी में ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर के साथ इलाज के लिए देश से बाहर है...

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के अमेरिका जाने के एक दिन बाद ही उनकी मां कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर का पार्थिव शरीर चैम्बूर स्थित बंगले में लाया गया है। इस दुखद भरी घड़ी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के साथ पूरा कपूर परिवार वहां मौजूद है। वहीं उनके छोटे बेटे ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर के साथ इलाज के लिए देश से बाहर है।

ऋषि कपूर इलाज कराने अमेरिका गए हुए हैं। ये जानकारी उन्होंने 29 सितम्बर को खुद ट्वीट के जरीए अपने फैंस से साझा किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मैं सारे काम से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अमेरिका जा रहा हूं। अमेरिका में मेडिकल ट्रीटमेंट कराऊंगा। लेकिन आशा करता हूं कि मेरे चाहने वाले ज्यादा चिंतित ना हों। 45 साल से ज्यादा हो गए मुझे काम करते हुए। आपके प्यार और शुभकानाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौट आऊंगा।’

बताते चले कि पिछले दिनों पेरिस में ऋषि कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें उनकी मां कृष्णा राज कपूर भी नजर आईं थी। अब देखने वाली बात ये है कि इस दुख भरी घड़ी में क्या ऋषि कपूर अमेरिका से वापस अपने घर आएंगे।

मदर्स डे पर  ऋषि कपूर ने अपनी मां के साथ शेयर किया पोस्ट…

बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। वो काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है।

ऋषि कपूर ने अमेरिका जाने  से पहले किया 

अपनी मां ने निधन पर दुख जताते हुए रणधीर कपूर ने लिखा कि मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया हैं। कपूर खानदान के लिए यह एक बहुत बड़ सदमा हैं। इसके साथ रिद्धिमा कपूर ने भी दादी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की।

उन्होंने उस फोटो पर कैप्शन के तौर पर लिखा, ‘मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी RIP’ बताते चले कि कृष्णा राज कपूर को लंबे वक्त से सांस लेने में समस्या हो रही थी।’87 की उम्र में भी कृष्णा राज कपूर काफी फुर्तीली थीं।

कृष्णा राज ने राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा की चौथी संतान के रुप में 1 जनवरी 1930 में जन्म लिया था। उस समय उनके पिता पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी के तौर पर तैनात थे। 1944 में राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा पुलिस महानिरीतक्षक रीवा राज्य में आये थे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।