राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहीं थी...

बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। वो काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है।

इस दुखद खबर को सुनते ही बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया के चलते कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रणधीर कपूर ने अपनी मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बताने हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है।’

वहीं इसके साथ रिद्धिमा कपूर ने भी दादी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की । उन्होंने उस फोटो पर कैप्शन के तौर पर लिखा, ‘मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी RIP’ बताते चले कि कृष्णा राज कपूर को लंबे वक्त से सांस लेने में समस्या हो रही थी।’

राज कूपर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके पांच बच्चे हैं। 87 की उम्र में भी कृष्णा राज कपूर काफी फुर्तीली थीं। उन्हें अक्सर फिल्म प्रीमियर या किसी फैमली पार्टी में देखा गया था। कुछ समय पहले ही वो पेरिस में ऋषि कपूर की बर्थडे पार्टी में उन्हें देखा गया था।

रिद्धिमा कपूर ने भी दादी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की…

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा ‘पूरे परिवार को संवेदना, कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया है। ईश्वर आपको इस घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे।’

इसके साथ ही एक्टर अनुपन खेर ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, श्रीमित कृष्णा राज कूपर जी के निधन की खबर से मैं दुखी हूं। वो सबसे प्रतिष्ठित और स्नेही महिलाओं में से एक थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। कपूर और नंदा परिवार के लिए मेरी संवेदना।’

कृष्णा राज ने राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा की चौथी संतान के रुप में 1 जनवरी 1930 में जन्म लिया था। उस समय उनके पिता पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारी के तौर पर तैनात थे। 1944 में राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा पुलिस महानिरीतक्षक रीवा राज्य में आये थे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।