कलंक सॉन्ग: ‘ऐरा गैरा साईयां’ गाने में कृति सेनन संग वरुण धवन-आदित्य रॉय कपूर आएंगे नजर, देखिए वीडियो

कियारा आडवाणी के बाद अब कृति सेनन कलंक में आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी। उनका ये गाना आज रिलीज होगा। इसका एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने जानकारी दी है। आप भी देखिए उसकी एक झलक।

  |     |     |     |   Updated 
कलंक सॉन्ग: ‘ऐरा गैरा साईयां’ गाने में कृति सेनन संग वरुण धवन-आदित्य रॉय कपूर आएंगे नजर, देखिए वीडियो
आदित्य रॉय कपूर, कृति सेनॉन और वरुण धवन (फोटो:इंस्टाग्राम)

फिल्म ‘कलंक’ के अब तक चार गाने आ चुके हैं। इसके सभी गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ‘तबाह हो गए’ सॉन्ग रिलीज हुआ था जिसमें माधुरी दीक्षित का खूबसूरत डांस हमें एक बार और देखने मिला। इस फिल्म का ट्रेलर हो या गाने ऑडिएंस का इससे जुड़ी हर चीज का बेसब्री से इंताजर है।

अभिषेक वर्मन की इस फिल्म में कई बड़े स्टार नजर आने वाले हैं। लेकिन इन लीड एक्टर के अलावा इसमें आइटम सॉन्ग में भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस देखने मिल रही हैं। आपको बता दें कि इसी फिल्म के गाने ‘फर्स्ट क्लास’ में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी थिरकती नजर आई थी। अब इस एक्ट्रेस के बाद जल्द ही कृति सेनन भी आइटम सॉन्ग में दिखेंगी। जानिए ये गाना कब आएगा दर्शकों के सामने।

‘ऐरा गैरा साईया’ पर थिरकती दिखेंगी कृति
अगर आपने गौर किया होगा, तो कृति सेनन के इस गाने की एक झलक आपको फिल्म के ट्रेलर में दिखी होगी। लेकिन अब वक्त आ गया है कि इस गाने और कृति के खूबसूरत डांस को ऑडियंस बखूबी देखें। जी हां, ये गाना आज रिलीज होने वाला है। इस गाने में एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अवतार दिखेगा। वो लहंगा-चोली में अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाएंगी।

इस गाने के रिलीज की जानकारी कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें इस एक्ट्रेस के साथ वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बैकग्राउंड में कई डांसर्स नजर आ रहे हैं। यकीनन इस गाने का लोगों को बेसब्री से इंतजार होगा।

40 के दशक को दर्शाती है फिल्म की कहानी
ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन के अलावा माधुरी, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। ये फिल्म 40 के दशक की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। इसमें आजादी से पहले लाहौर (तत्कालीन भारत का हिस्सा) की लोहार मंडी के लोहार जफर और बड़े घराने की लड़की रूप (आलिया भट्ट) की प्रेम कहानी दिखाई गई है।

देखिए कलंक के टीजर पर आलिया भट्ट और वरुण धवन की क्यूट फाइट…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply