सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड कृति ने खरीदी इतनी महंगी कार, सामने आईं PHOTOS

कृति सेनन ने हाल में ही नई कार ली है जिसकी वजह से वो सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं

कृति सेनन ने हाल में ही नई कार ली है जिसकी वजह से वो सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड कृति सेनन ने हाल में ही नई कार ली है जिसकी वजह से वो सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं| हाल ही में उन्होंने Audi Q7 खरीदी है| शुक्रवार को यह कार उनके घर आई|

फिल्मों में इतना कमाती हैं वो

कृति सेनन अबतक कई बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं| हर फिल्म का वो लगभग  3.2 करोड़ रु. चार्ज करती हैं| अबतक उन्हें चार बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया है|

कृति सैनन का जन्म: 27 जुलाई 1990 में हुआ था| एक्टिंग से पहले कृति मॉडलिंग किया करती थी| एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म 1:नेनोक्कडीने से बड़े परदे पर कदम रखा और साल 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एंट्री ली| हीरोपंती नाम की फिल्म में उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया| उनके साथ फिल्म में टाइगर श्रॉफ थे|

कृति सैनन प्रमुख रूप से दिल्ली से हैं| उनके पिता राहुल सैनॉन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है। वहीँ कृति की माँ गीता सैनॉन दिल्ली विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी है। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम नुपुर है। और वो एक सिंगर हैं| कृति ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर॰ के॰ पुरम से की थी। तथा उन्होंने जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, नॉएडा से बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री भी हासिल हुई है।

सैनॉन क्लोजअप, विवेल, अमूल, सैमसंग तथा हिमालया जैसे ब्रांड्स की विज्ञापनों में नज़र आई थीं। वे विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक, चेन्नई इंटरनेशनल फैशन वीक एवं इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में भी नज़र आई थीं। वे ऋतू बेरी, सुनीत वर्मा एवं निकी महाजन जैसे डिज़ाइनरों के लिए मॉडलिंग कर चुकी है।[ फिल्‍म ‘राबता’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अपना दिल दे दिया था | दोनों को इस फिल्म में पहली बार काम करते हुए देखा गया था|

यहाँ देखिये कार के साथ कृति सेनन की फोटो-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।