कुशल पंजाबी की तरह इन पांच स्टार्स ने भी की आत्महत्या, कोई प्यार में डूबा तो किसी को क़र्ज़ ने खाया

सिल्क स्मिता, कुशल पंजाबी और प्रत्युषा बनर्जी की तस्वीर

फिल्मों और टीवी में काम कर चुके अभिनेता कुशल पंजाबी (Kushal Panjabi) ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। बीती रात उनकी डेडबॉडी घर में लटकी हुई मिली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। हालाँकि कुशल ने सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है पर सुसाइड करने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। कुशल अपने पीछे अपने माता पिता, अपनी रशियन पत्नी और अपने चार साल के बेटे को छोड़ गए। ऐसा पहली बार नहु हुआ है जब किसी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।

बालिका वधु की प्रत्युषा बनर्जी

बालिका वधू सीरियल में आनंदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) भी अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। प्रत्युषा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। ऐसे में प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने इसे मर्डर बताया था। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी और उस दौरान वह 25 साल की थीं।

सिल्क स्मिता 

साउथ में कभी अपने हुस्न से सभी को दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री सिल्क स्मिता (Silk Smitha) भी आत्महत्या की थी। साउथ की फिल्मों में 1970 से 1990 तक सिल्क का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा था। सिल्क साउथ की फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। बता दें कि 35 साल की उम्र में 23 सितम्बर 1996 की सुबह स्मिता अपने चेन्नई के घर में मृत मिली। सिल्क पर बहुत सारा कर्ज था जिसकी वजह से उन्होंने सुसाइड किया।

जिया खान 

अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) का केसा तो आपको पता ही होगा। जिया की मरने की वजह आज भी किसी को नहीं पता। बॉलीवुड को इस बात का धक्का आजतक है। जिया ने भी अपने घर में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी जबकि वे मात्र 25 साल की ही थीं। जिया के आत्महत्या को उनकी मां राबिया खान ने मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड का कारण बताया। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमे सूरज संग खुद के प्यार का जिक्र किया था।

विवेका बाबाजी 

विवेका बाबाजी (Viveka Babajee) को हम कैसे भूल सकते हैं। कामसूत्र कंडोम का एक बोल्ड एड कर सनसनी मचा द]देने वाली विवेका बाबाजी ने 1993 में मिस मॉरीशस का खिताब अपने नाम किया। साल 1994 में उन्हें सुपरमॉडल के खिताब से भी नवाजा गया। पेशे से स्टॉक ब्रोकर गौतम वोरा से उन्हें प्यार हो गया। दोनों कई साल रिलेशनशिप में रहे। विवेका गौतम से शादी करना चाहती थीं। लेकिन बाद में दोनों में किसी वजह से अनबन हो गई और फिर 24 जून, 2010 को विवेका की लाश घर में पंखे से लटकी मिली।

नफीसा जोसेफ 

यही हाल पूर्व मिस इंडिया और वीजे नफीसा जोसेफ (Nafisa Joseph) का भी रहा जिन्होंने 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब भी जीता। ख़ास बात ये है कि इस खिताब तो जीतने वाली वो सबसे कम उम्र की मॉडल थीं। मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नफीसा ने 29 जुलाई, 2004 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नफीसा के पैरेंट्स ने बिजनेसमैन गौतम खंडूजा पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़े: Kushal Punjabi Suicide: ‘इश्क़ में मरजावां’ अभिनेता कुशल पंजाबी की ज़िन्दगी से जुडी कुछ ख़ास बातें, पढ़े रिपोर्ट

ये भी पढ़े: Kushal Panjabi Death: कुशल पंजाबी की पत्नी और उनके बेटे किआन के साथ ख़ास तस्वीरें, जरूर देखें

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें टीवी की पांच बड़ी ख़बरें 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।