इस एक्ट्रेस एक एक ट्वीट से बड़ी कंपनी को हुआ अरबों का नुकसान

केलि जेनर के ट्वीट ने मचाया हंगामा

केलि जेनर के ट्वीट ने मचाया हंगामा

सोशल मीडिया की फेसम सिलेब्रिटी काइली जेनर ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से एक कंपनी को बहुत बड़ा नुकसान हो गया है| दरअसल उन्होंने एक ट्वीट किया| उनके एक ट्वीट ने मल्टीमीडिया ऐप स्नैपचेट के लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी| ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को स्नैपचैट की पैरंट कंपनी के शेयर 6.1 फीसदी तक गिर गए और कंपनी को लगभग 1.3 अरब डॉलर का झटका लग गया।

जिसकी वजह कोई और नहीं बल्कि केलि जेनर का सिर्फ एक ट्वीट है|

दरअसल काइली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” क्या किसी और ने भी स्नैपचैट ओपन करना बंद कर दिया है या बस मैंने ही? ओह यह काफी सैड है। काइली सोशल मीडिया पर उनके ट्विटर पर 2.45 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर है।

काइली के एक ट्वीट ने अमेरिकी शेयर बाजार में खलबली मचा दी। वॉल स्ट्रीट में स्नैपचैट की पैरंट कंपनी का शेयर 6 फीसदी गिर गया। केलि के ट्वीट की वजह से मार्केट वैल्यू के हिसाब से बात करें तो कंपनी को 1.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ|

इसके ट्वीट के बाद काइली ने एक बार और ट्वीट करते हुए लिखा कि वह स्नैपचैट से अभी भी प्यार करती हैं और यही नहीं बल्कि वो उनका पहला प्यार है| हालाँकि इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ा| और कंपनी को इतना बड़ा नुक्सान हो चूका था|

आपको बता दें काइली अभी 20 साल की हैं और वो माँ बन चुकी हैं| हालाँकि वो अभी शादी करने के बारे में नहीं सोच रही है| उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को छुपा कर रखा था| वो एक बच्ची की माँ बनी जिसका नाम उन्होंने स्ट्रोमी रक्खा है|

काइली इन्स्टाग्राम पर बहुत ही फेमस है| उनकी एक से वो बहुत कमाई कर जाती है| आपको बता दें काइली की बहन किम कर्दार्शियाँ भी रियलिटी टीवी स्टार है| उनकी लाइफ एक रियलिटी टीवी शो है|जहाँ उनकी लाइफ को दिखाया गया था| उनके परिवार वाले भी इसमें शामिल हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।