दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी की वजह से पर्यटको के लिए बुरी खबर

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी के लिए इन दिनों इटली में हैं। विला में शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो चुकी हैं...

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी शादी के लिए इन दिनों इटली में हैं। इटली के लेक कोमो में डेल बेलवियानेलो विला में दोनों सात फेरें लेगें। इसके चलते विला में शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो चुकी हैं। वहीं विला को पर्यटकों के लिए पूरे एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि ये विला कल तक पर्यटकों के लिए खुला हुआ था। शादी के चलते विला में कड़ी सुरक्षा का इंतेजाम है।

बेलवियानेलो विला सात सदियों पहले एक मठ था। इसमें विला के अंदर जाने के लिए सुरक्षा गेट के बाद तकरीबन डेढ़ किलोमीटर की दूरी है। ज्यादातर कार्यक्रम विला के अंतरंग जगह पर होगें। जो विला के खूबसूरत बगीचों, रोमन मूर्तियों और वनस्पतियों को नजरअंदाज करते हैं।

ये विला झील के बीच में बना हुआ है। जहां पर हरे-भरे गार्डन, लग्जरी विलाज और सुंदर विलेज हैं। 14 और 15 नवंबर को ये जोड़ी इटली के लेकमो शहर में उसी विला से शादी करने जा रही हैं जहां पर विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी हुई थी। इस कपल की शादी की सभी रस्में इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बेलवियानेलो में पूरी होगी।

इस विले में एक दिन का किराया 8.5 लाख से 25 लाख रुपये कीमत है। देश दुनिया के कई बड़े हस्तियों की शादी लेक ऑफ कोमो पर हुई है। इसमें अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, मडोना, शामिल हैं। हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी और रिचर्ड ब्रैनसन ने यहां तो अपना घर तक बनाया हुआ है। ये जगह ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को भी बेहद पंसद है। इटली के लोग इस जगह को ‘लागो दी कोमो’ कहते हैं।

रणवीर सिंंह और दीपिका ने अपनी शादी के लिए परिवार के अलावा बॉलीवुड से महज 4 लोगों को अपनी शादी में बुलाया है। इसमें शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली शामिल है। ये कपल पंजाबी और कोंकणी रीती रिवाजों के साथ की जाएगी।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।