LFW 2018: शाहिद कपूर, जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी ने दिखाया अपने फैशन का जलवा

यहाँ देखिये LFW 2018 में शाहिद कपूर से लेकर जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी का दिखा ऐसा लुक

यहाँ देखिये LFW 2018 में शाहिद कपूर से लेकर जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी का दिखा ऐसा लुक

लैक्मे फैशन वीक 2018 के विंटर/फेस्टिव एडिशन में रैंप पर कई सितारों का जमावड़ा लगा रहा| बता दें इस दौरान दीया मिर्जा, सुष्मिता सेन, राजकुमार राव शाहिद कपूर, जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी जैसे सितारे शामिल हुए थे| आइये एक नज़र डालते हैं कि इस अवार्ड फंक्शन में कौनसे बॉलीवुड सितारे का लुक था कैसा?

अपनी अदाओं का जलवा दिखाती जान्हवी कपूर| फिल्म की बात करें तो हाल में ही उन्होंने ईशान खट्टर के साथ धड़क नाम की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है| इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया है|

इस फैशन शो में शाहिद कपूर का अंदाज़ देखने ही लायक था| फिल्मों की बात करें तो जल्द ही शाहिद कपूर ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ नाम की फिल्म में एक्टिंग करते नज़र आएंगे | इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में है| पर्सनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार पैरेंट बनने वाले है|

शाहिद कपूर और दिशा पाटनी एक साथ बने शोस्टॉपर! वहीँ दिशा पाटनी की फिल्म की बात करें तो वो सलमान खान की फिल्म भारत में नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है| इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान, कटरीना कैफ, नोरा फ़तेही, सुनील ग्रोवर जैसे किरदार है|

हुमा कुरैशी का भी ये अंदाज़ देखने ही लायक है| हुमा को इन दिनों टीवी पर एक रियलिटी टीवी शो को जज करते हुए देखा जाएगा|

करिश्मा कपूर के इस ट्रेडिशनल अंदाज़ से नज़रें नहीं हटा पाएंगे आप| हालाँकि फिल्मों की बात करें तो करिश्मा कपूर इन दिनों इससे दूर ही है|

दिया मिर्ज़ा के इस लुक की जितनी तारीफें की जाए उतनी कम है| दिया फिल्मों में तो नहीं लेकिन सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर फेमस है|

 

इनमें से किसका लुक आपको लगा  बेस्ट? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

 

 

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।