राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी लता जी को अंतिम विदाई, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सभी को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लता जी का अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी (फोटो: सोशल मीडिया)

Lata Mangeshkar Passes Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सभी को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लता जी का अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर लाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

भारत रत्न लता मंगेशकर जी मिलिट्री वाहन से अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी। लता दीदी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम शिवाजी पार्क में किया जाएगा। वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे।

लता जी को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खेलते पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी। अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए कभी शादी नहीं की थी।

Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.