Lata Mangeshkar Passes Away: अलविदा लता जी! पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर!

अलविदा लता जी! पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर! स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का शिवाजी पार्क में किया गया अंतिम संस्कार। पीएम मोदी ने शिवाजी पार्क पहुंचकर दी श्रद्धांजलि। सभी की आँखें नम हुईं। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी (फोटो: सोशल मीडिया)

Lata Mangeshkar Passes Away: अलविदा लता जी! पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर! स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का शिवाजी पार्क में किया गया अंतिम संस्कार। पीएम मोदी ने शिवाजी पार्क पहुंचकर दी श्रद्धांजलि। सभी की आँखें नम हुईं। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड, खेल जगत के लोगों ने शिवाजी पार्क जाकर लता जी को श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ लता जी का अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर करीब एक महीने से बीमार चल रही थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लता जी को इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था। फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन उनके चाहने वाले, बॉलीवुड सेलेब्स सभी शॉक्ड हैं।

लता जी को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खेलते पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी। अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए कभी शादी नहीं की थी।

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.