घर पहुंचा Lata Mangeshkar का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए लता मंगेशकर के घर पहुंचीं ये हस्तियां!

लता मंगेशकर जी (फोटो: सोशल मीडिया)

सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके घर पहुँच चुका है। अंतिम दर्शन के लिए लता मंगेशकर के घर बॉलीवुड जगत की हस्तियां पहुंचना शुरू हो गई हैं।

लता मंगेशकर के घर के बाहर फैन्स और सेलेब्स की भीड़ जमा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस बस तैनात किया गया। उनके अंतिम दर्शन करने जावेद अख्तक, अनुपम खेर सहित कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे। वहीं, कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन संग लता जी के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचें। राज ठाकरे अपनी पत्नी और मां के साथ लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके पेडर रोड स्थित आवास ‘प्रभुकुंज’ पहुंचे।

भारत रत्न लता मंगेशकर जी मिलिट्री वाहन से अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी। लता दीदी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम शिवाजी पार्क में किया जाएगा। वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे।

लता जी को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खेलते पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी। अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए कभी शादी नहीं की थी।

Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.