Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सभी को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

  |     |     |     |   Updated 
Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस
स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी (फोटो: सोशल मीडिया)

Lata Mangeshkar Passes Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सभी को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

लता मंगेशकर करीब एक महीने से बीमार चल रही थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता जी को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं।

लता जी को इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था। फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन उनके चाहने वाले, बॉलीवुड सेलेब्स सभी शॉक्ड हैं।

लता जी को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खेलते पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी। अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए कभी शादी नहीं की थी।

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , , ,

    Leave a Reply