Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर की कुछ अनसुनी बातें!

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सभी को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लता मंगेशकर जी का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है। आइये जानते हैं लता मंगेशकर जी की कुछ अनसुनी बातों के बारे में!

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी (फोटो: सोशल मीडिया)

Lata Mangeshkar Unknown Facts: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सभी को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर जी ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लता मंगेशकर जी का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है। आइये जानते हैं लता मंगेशकर जी की कुछ अनसुनी बातों के बारे में!

लता मंगेशकर की कुछ अनसुनी बातें!

1. लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।

2. जिस उम्र में बच्चे खेलते पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी।

3. लता मंगेशकर अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए कभी शादी नहीं की थी।

4. लता मंगेशकर जी को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया है।

5. लता मंगेशकर जी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

6. इसके अलावा लता मंगेशकर जी को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था।

7. लता जी को पहली बार स्टेज पर गाने के लिए 25 रुपए मिले थे।

8. लता मंगेशकर जी ने पहली बार 1942 में मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ के लिए गाना गाया।

9. लता मंगेशकर के पिता शास्त्रीय संगीत के बहुत बड़े प्रशंसक थे, इसीलिए शायद वे लताजी के फिल्मों में गाने के खिलाफ थे।

10. 1942 में उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई और लता मंगेशकर ने मराठी और हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाने शुरू कर दिए।

Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.