Lisa Haydon Birthday: कंगना रनौत की सहेली लीजा हेडन मना रही हैं बर्थडे, देखिए एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन (Lisa Haydon) का आज जन्मदिन है। लीजा ने 'क्वीन' फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की सहेली, तो 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था।

लीजा हेडन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन (Lisa Haydon) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। 17 जून, 1986 को उनका जन्म तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। उनके पिता भारतीय मूल के हैं और मां ऑस्ट्रेलियाई मूल की हैं। क्या आप जानते हैं कि लीजा का असली नाम एलिजाबेथ मेरी हेडन है। लीजा ने साल 2010 में ‘आयशा’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बहुत कम लोग जानते होंगे कि लीजा भरतनाट्यम नृत्य में माहिर हैं। फिल्मों में आने से पहले वह दुनियाभर में मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमा चुकी थीं। लीजा ने साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी कर ली थी। डिनो ब्रिटिश मूल के बिजनेसमैन हैं। लीजा ने साल 2017 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जैक लालवानी रखा है।

शादी के बाद भले ही लीजा हेडन ने फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन वह सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14 लाख लोग फॉलो करते हैं। लीजा अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस को योग करना भी काफी पसंद है। लीजा वर्व, हार्पर बाजार, फेमिना, फिल्मफेयर और एफएचएम जैसी कई मशहूर मैगजीन की कवर गर्ल भी रह चुकी हैं।

बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि लीजा हेडन किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। उन्होंने ‘क्वीन’ फिल्म में कंगना रनौत की सहेली, तो ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म में रणबीर कपूर की गोल्ड डिगर गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। वह ‘रास्कल्स’, ‘हाउसफुल 3’, ‘संता बंता’ समेत कई तेलुगू फिल्में भी कर चुकी हैं। लीजा फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं और वह अपने पति और बेटे के साथ सुकून के पल बिता रही हैं। ‘हिंदी रश डॉट कॉम’ की ओर से अभिनेत्री को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

देखिए लीजा हेडन की हॉट तस्वीरें…

फिल्म मेंटल है क्या के डायरेक्टर के साथ भी हुआ था कंगना रनौत का विवाद?

देखिए क्वीन फिल्म का ट्रेलर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।