लोकसभा चुनाव 2019ः आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ सहित ये बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं दे सकती हैं वोट, जानिए वजह

लोकसभा चुनाव का आज चौथे चरण का मतदान है। इस मतदान के तहत महाराष्ट्र की 17 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस सीट में मुंबई की सीटें भी शामिल हैं। यहां हम आपको बताएंगे की बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारें हैं, जो वोटिंग नहीं कर पाएंगे।

लोकसभा चुनाव का आज चौथे चरण का मतदान है। इस मतदान के तहत महाराष्ट्र की 17 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस सीट में मुंबई की सीटें भी शामिल हैं। यहां हम आपको बताएंगे की बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारें हैं, जो वोटिंग नहीं कर पाएंगे।

आलिया भट्ट


सबसे पहले बता दें कि आपकी सबसे प्यारी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना मतदान नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। उनकी मां सोनी राजदान बर्मिंघम में पैदा हुई थी। भारतीय कानून दोहरी नागरिकता को नहीं मानता, इसलिए वह मतदान नहीं कर सकती हैं।

कल्कि कोचलीन


एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन पुदुचेरी में पैदा हुई। उनके माता-पिता फ्रेंच नागरिक हैं। कल्कि कोचली ने अपना अधिकांश बचपन तमिलनाडु के ऑरोविले में बिताया। उनकी नागरिकता फ्रांस की है, जिसकी वजह से वह वोट नहीं डाल सकती।

कैटरीना कैफ


कैटरीना कैफ जन्म होंग कोंग में हुआ उनकी मां ब्रिटिश है और पिता कश्मीरी हैं। एक्ट्रेस के पास भारतीय नहीं ब्रिटिश पासपोर्ट है। उनका परिवार ब्रिटेन में रहता है और वह रोजगार वीजा के साथ भारत में रहती है।

जैकलीन फर्नांडीज


जैकलीन फर्नांडीज लगभग 10 साल पहले पूर्व मिस श्री लंका रह चुकी हैं। वह भारत में मॉडलिंग प्रोजेक्ट पर आईं और उसके बाद फिल्मों में एंट्री मारी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।

एमी जैक्सन


एमी जैक्सन मिस टीन वर्ल्ड रह चुकी हैं। उन्हें तमिल प्रोड्यूर्स ने फिल्म मद्रासपट्टिनम(2010) में पहला ऑफर दिया। इसके बाद से उन्होंने तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया लेकिन वह एक ब्रिटिश नागरिक हैं।

सनी लियोनी


सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है, उनका कनेक्शन पंजाब से लेकिन वह कनाडा में पैदा हुई। उनके पास कनाडियन-अमेरिकन सिटिजनशिप है, जिसकी वजह से वह मतदान नहीं कर सकती हैं।

नरगिस फखरी


रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार जैसी हिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस नरगिस फखरी पाकिस्तानी मूल की है लेकिन उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। वह भारत में मतदान नहीं कर सकती है।

मनीषा कोइराला


मनीषा कोइराला ने अपना अधिकांश समय वाराणसी में बिताया है उनके नाना-नानी का घर दिल्ली और मुंबई में है। उनके दादा विश्वेश्वर प्रसाद कोईराला नेपाल के 22 वे प्रधानमंत्री रहे और उनके पिता प्रकाश कोइराला नेपाल के केबिनेट मंत्री हैं। एक्ट्रेस के पास नेपाल की नागरिता है। इसलिए वह मतदान नहीं कर पाएंगी।

दीपिका पादुकोण


एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह से शादी की है। उनके पिता-माता भारतीय हैं, लेकिन उनका जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में हुआ और उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।