देखिये प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले इस वीडियो में क्या है ऐसा ख़ास, जो ये हो रहा है वायरल

यंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra) सफेद रंग की हील्स के साथ नीले रंग की पैंटसूट में पहने नजर आ रही है। जैसे ही वो एयरपोर्ट से निकली...

प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से निकलते हुए (फोटो- वायरल भयानी)

जब एक स्टार की बात होती है जो अपनी प्रतिभा और शांत रवैये से सबकी चहीती हैं, तो प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra)  ज़हन में आती है। देसी गर्ल कहलाने वाली प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से दुनिया भर में दिल जीता है और पहले से ही बॉलीवुड में बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। यहां तक कि हर बार जब वह शहर से लौटती हैं तब भी उनका आना शहर की चर्चा में छा जाता है। निक जोनास (Nick Jonas) के साथ समय बिताने और डेनिएल जोनास और केविन जोनास की सालगिरह के जश्न में शामिल होने के बाद, प्रियंका आज दोपहर को मुंबई वापस लौटीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एयरपोर्ट से बाहर आती दिख रही हैं. लोग उनकी प्रशंसा इसलिए कर रहे हैं क्यूंकि प्रियंका वीआईपी गेट से ना निकलकर रेग्युलर गेट से बाहर निकली हैं। इतनी बड़ी स्टार होकर भी वो एक आम (देसी) लड़की की तरह एयरपोर्ट से बाहर निकली, ये देखकर उनके फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।

इन फोटोज में PeeCee सफेद रंग की हील्स के साथ नीले रंग की पैंटसूट में पहने नजर आ रही है। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए प्रियंका ने कूल ब्लैक सनग्लासेस कैरी किया है। अपने स्ट्रेट बालों को खुला छोड़ा है। प्रियंका ने भी मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और अपने घर की ओर निकल गई।

एक दिन पहले ही प्रियंका ने निक जोनास एंड जोनास ब्रदर्स के अगलेगाने, व्हाट ए मैन गॉट्टा डू और हमारी देसी लड़की की विशेषता वाले पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किए थे। प्रियंका की बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो वो हाल ही में फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ में नजर आइए थीं।

 

देखें हिंदीरश की ताजा वीडियो

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!