लक्स गोल्डेन रोज अवॉर्ड: जानिए माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर के ‘हॉट ड्रेस’ का सीक्रेट्स

लक्स गोल्डन रोज अवार्ड के जश्न में कातिल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर से लेकर शाहरुख खान, वरुण धवन का अंदाज देखते बना।

लक्स गोल्डन रोज अवार्ड के जश्न में कातिल एक्ट्रेस ने जलवा बिखेरा। माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर से लेकर शाहरुख खान, अक्षय कुमार, वरुण धवन का अंदाज देखते बन रहा था। रविवार की शाम हुस्न का कहर बरस रहा था। एक के बाद एक हुस्न का जलवा देखने को मिला। इतना ही नहीं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के कमरतोड़ डांस ने तो चार चांद लगा दिए। सब तो ठीक है लेकिन हुस्न की महफिन को सजाने वाली हसीनाओं के हॉट ड्रेस के सीक्रेट्स को जानना चाहिए। आखिर इसके पीछे किसका हाथ तो आइए तस्वीरों के अंदर तक जाते हैं।

लक्स ने 90 साल का सफर पूरा कर लिया। हर लम्हे को यादगार बनाने के लिए हसीनाओं ने दिल खोलकर प्यार लुटाया। 1980 की अदाकारा के अलावा जवां एक्ट्रेस ने भी जमकर रंग बिखेरा। इस लम्हे पर खासकर 1980 की हॉट एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया गया। इस मौके पर माधुरी दीक्षित ने नृत्य कर श्रद्धांजलि दी। अब चलिए हम इसी के साथ इनके ड्रेस के राज जानते हैं। ये वो अप्सरा और हुस्न की परी हैं जो कि लक्स गोल्डन रोज अवार्ड में कयामत ढाह रही थीं।

माधुरी दीक्षित
गुलाबी, गुलाबी… पिंक ड्रेस और माधुरी की मुस्कान, ऐसे में कयामत कैसे ना आए। इनके हॉट एंड सेक्सी ड्रेस को बनाने के पीछे स्वप्निल शिंदे का हाथ है। स्वप्निल शिंदे ने इस कार्यक्रम के लिए माधुरी का ड्रेस डिजाइन किया है।

करीना कपूर
करीना कपूर का कातिल अंदाज तो हर जगह देखने को मिलता है। यहां पर भी वे प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए गए पिंक गाउन को पहनकर आईं थीं। जादुई बदन और ऐसा ड्रेस तो फिर आग तो लगनी ही थी।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने इस मौके पर काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। करिश्मा और काला रंग दोनों मिलकर महफिल लूट लिए। रीम एसरा ने इनके ड्रेस को डिजाइन किया था।

ऐश्वर्या राय
वैसे भी ऐश्वर्या की सुंदरता तो कम है नहीं लेकिन लाल रंग की ड्रेस में वो परी की तरह दिख रही हैं। लाल रंग के गाउन में ऐश्वर्या ने तो कमाल कर दिया।

जाह्नवी कपूर
रीम एसरा ने जाह्नवी को व्हाइट रंग की गाउन पहनाकर अप्सरा बना दिया। जब वह कार्यक्रम में शिरकत कीं तो लगा कि परीलोक से कोई अप्सरा उतर आई हैं।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.