Exclusive: सास-ससुर के बाद अब जोधपुर पहुंची प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, देखिए Video

जोधपुर में प्रियंका के बाद उनकी मां मधु चोपड़ा को स्पॉट किया गया।मधु को शादी की तैयारियों को लेकर उमेद भवन में देखा गया...

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग हिंदी फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन वो शूटिंग से वक्त निकालकर अपने सास-ससुर के साथ जोधपुर गई थी। अब  उनके बाद उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) को जोधपुर में स्पॉट किया गया। मधु चोपड़ा ने शुक्रवार की दोपहर को मुंबई छोड़ दिया था। उनको शादी की तैयारियों को लेकर उमेद भवन में देखा गया। मधु चोपड़ा ने सिंपल सलवार सूट पहना हुआ था।

पत्रकारों द्वारा किए गए सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘जोधपुर मेरा बहुत ही पसंदीदा शहर है, पूरी दुनिया छोड़कर हम यहां आएं हैं।’ शादी की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवालों के जबाव में मधु चोपड़ा ने कहा, ‘शादी देख लेना, अभी से क्या बताऊं, जब हो जाए तब बात करना’।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) का 2 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। शादी की रस्म तीन दिनों तक चलने वाली है। यानी की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगा और 2 दिसंबर तक चलेगा। शादी में तकरीबन 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

प्रियंका ने हालही में अपनी बैचलेरेट पार्टी मनाई थी। इसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया में शेयर की थी। कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक की शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। अमेरिका के कोर्ट में जाकर उन्होंने शादी के लिए कागजी काम कर लिया है। इसके बाद भारत में आकर शादी करेंगे।

अमेरिका में शादी का लाइसेंस लेने के बाद अब इनकी शादी में किसी प्रकार की रूकावट नहीं आएगी। इस तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमेरिका में शादी का लाइसेंस मिलने के बाद दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दीपवीर की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी फिल्मी फैंस के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है।

वीडियो में देखिए मधु चोपड़ा ने क्या कहा…

प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था।

वीडियो में देखिए आखिर खुशी के मारे क्यों झूमी देसी गर्ल…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।